एजेंसी न्यूज

UP: पुलिसकर्मी की शर्मनाक हरकत, सरेराह छात्रा से की छेड़छाड़, Video वायरल होते ही सस्पेंड

लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही एक छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है.

UP: पुलिसकर्मी की शर्मनाक हरकत, सरेराह छात्रा से की छेड़छाड़, Video वायरल होते ही सस्पेंड
(Photo Credit : Twitter)

लखनऊ, तीन मई: लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही एक छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है.

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) हिरदेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "हमें हेड कांस्टेबल सहादत अली के खिलाफ स्कूल की नाबालिग छात्रा का पीछा करने और उसके साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत मिली है. मामले के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और हिरासत में ले लिया गया है."

सोशल मीडिया मंचों पर बुधवार को घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई. वीडियो में स्कूटी सवार हेड कांस्टेबल को साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा से बात करने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को कुछ दिन पहले एक अन्य छात्र की मां ने शूट किया था, जिन्होंने हेड कांस्टेबल को उसके कृत्य के लिए फटकार लगाई थी.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी हेड कांस्टेबल लखनऊ के मोहनलालगंज थाने में तैनात है. अधिकारी ने कहा, "मामले की जांच कैंट थाने द्वारा की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी."

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2023 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).