Karnataka Shocker: हुबली में महिला की रेप के बाद बेरहमी से हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार
हुबली की कुंडागोल पुलिस ने एक महिला की रेप के बाद हत्या के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम महमद अली है.
- Read in
- English
Karnataka Shocker: हुबली की कुंडागोल पुलिस (Kundagol Police) ने एक 27 साल की महिला की रेप के बाद हत्या के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम महमद अली (Mahamad Ali) है. महिला कुंडागोल तालुक के यारागुप्पी गांव की रहने वाली है. गिरफ्तार आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था. लेकिन पुलिस ने महिला का शव बरामद करने के महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार धारवाड़ के एसपी कृष्ण कांत (Dharwad SP Krishna Kant) ने बताया कि कुंडगोल पुलिस निरीक्षक एमएन देशनूर और अन्य कर्मियों ने फरार आरोपी को कोलम से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी महमद अली के बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है. "प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट से पता चलता है कि महिला का यौन उत्पीड़न किया गया है. इसलिए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 302 (हत्या) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़े: Karnataka Shocker: कोप्पल जिले में 24 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग लड़की को किया गर्भवती; गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की उम्र 57 है. वहीं मृतक महिला की उम्र 27 साल है. जिसने महिला से रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किये जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2022 06:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

