देश

Greater Noida: पुलिस और सिंहराज भाटी गैंग के बदमाशों की मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दो फरार

ईकोटेक प्रथम पुलिस और स्वाट टीम की सिंहराज भाटी गैंग के सक्रिय सदस्यों से मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है

Greater Noida: पुलिस और सिंहराज भाटी गैंग के बदमाशों की मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दो फरार
Photo Credits: Twitter

ग्रेटर नोएडा, 21 अगस्त: ईकोटेक प्रथम पुलिस और स्वाट टीम की सिंहराज भाटी गैंग के सक्रिय सदस्यों से मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम अनिल है उसके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा और एक कार जब्त किया गया

बताया जाता है कि चेकिंग के दौरान पुलिस की सिंहराज भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य से मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश पकड़ा गया और दो फरार हो गए गिरफ्तार बदमाश सिंहराज भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य है वह गैंग के लिए अवैध वसूली और लोगों को डराने का काम करता था.

पकड़े गए बदमाश ने 17 जुलाई को इमलियाका गांव में सुनील नागर के घर पर साथियों के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। 18 अगस्त को भी सिरसा में फायरिंग और मारपीट की घटना को अंजाम दिया था गिरफ्तार अभियुक्त ने दो दिन पहले दिल्ली में भी स्क्रेप के काम में वर्चस्व को लेकर साथियों के साथ ओखला थाना क्षेत्र में फायरिंग की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2023 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).