देश

महिलाओं का सम्मान करने का पीएम का आह्वान 'मात्र शब्द': वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने गुजरात में बिलकिस बानो के दोषियों का 'स्वागत' किए जाने वाले एक वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोगों से महिलाओं का सम्मान करने का आह्वान 'मात्र शब्द' है, जबकि गुजरात सरकार का फैसला 'कार्रवाई' है, सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को शेष सजा में छूट देती है.

महिलाओं का सम्मान करने का पीएम का आह्वान 'मात्र शब्द': वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम
पी चिदंबरम (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 17 अगस्त :चिदंबरम ने कहा, "प्रधानमंत्री के लोगों से महिलाओं का सम्मान करने के आह्वान के कुछ घंटे बाद उनकी चुनी हुई गुजरात सरकार सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को शेष सजा में छूट देती है." बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले और उसके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के सभी 11 दोषियों को गुजरात सरकार की छूट नीति के तहत रिहा कर दिया गया. वे सोमवार को गोधरा उप-जेल से बाहर चले गए. यह भी पढ़ें : अब यूपी में सभी तबादलों में लेनी होगी मुख्यमंत्री योगी की मंजूरी

मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने 21 जनवरी, 2008 को बिलकिस बानो के परिवार के सात सदस्यों के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोप में 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. बॉम्बे हाईकोर्ट ने बाद में उनकी सजा को बरकरार रखा था. रिपोर्टों के अनुसार, दोषियों ने 15 साल से अधिक समय तक जेल में बिताया था और उनमें से एक ने समय से पहले रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. इस पर शीर्ष अदालत ने गुजरात सरकार को छूट के मुद्दे पर गौर करने का निर्देश दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2022 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).