पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- CDS जनरल बिपिन रावत ने देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कठोर मेहनत की

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के जीवन को बचाने के लिए चिकित्सक अथक प्रयास कर रहे हैं और मेरी भगवान से प्रार्थना है कि वह उनके जीवन की रक्षा करे. पूरा देश आज वरूण सिंह तथा बुधवार को हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए जाबांज वीरों के परिवारों के साथ है.

पीएम मोदी (Photo Credits PTI)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा है कि देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) जिस प्रकार से देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कठोर परिश्रम कर रहे थे पूरा देश उसका गवाह है. मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना (Saryu Canal National Project) का उद़घाटन करने के मौके पर कहा कि आज पूरा देश उनके निधन से सदमे में है लेकिन इस दर्द के बावजूद हम शांति और प्रगति की अपनी यात्रा को जारी रखेंगे और भारत कभी नहीं रूकेगा. पंचतत्व में विलीन होने के बाद CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी की अस्थियां कल गंगा में प्रवाहित की जाएंगी

उन्होंने कहा कि जनरल रावत आने वाले दिनों में अपने भारत को नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ता हुआ देखेंगे और देश की सीमाओं की रक्षा में सुधार तथा सीमाओं पर आधारभूत ढांचे के काम को मजबूती देने का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के जीवन को बचाने के लिए चिकित्सक अथक प्रयास कर रहे हैं और मेरी भगवान से प्रार्थना है कि वह उनके जीवन की रक्षा करे. पूरा देश आज वरूण सिंह तथा बुधवार को हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए जाबांज वीरों के परिवारों के साथ है.

इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की नदियों के जल के उपयुक्त इस्तेमाल और इसे पर्याप्त मात्रा में किसानों के खेतों तक पहुंचाना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है. सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का पूरा होना इस बात का प्रतीक है कि अगर आपकी सोच ईमानदार है तो इसका परिणाम भी बेहतर ही आता है. उन्होंने कहा कि देश में सरयू नहर परियोजना में पिछले पांच दशकों में जो काम किया गया है हमने पांच वर्ष से भी कम समय उससे अधिक काम कर दिखाया है. यह दो इंजन वाली सरकार के काम की रफ्तार है और हमारी प्राथमिकता परियोजना को समय पर पूरा करना है.

उन्होंने कहा अगर यह सरकार का धन है तो मुझे इसकी परवाह क्यों करनी चाहिए?, सही सोच देश के संतुलित और सर्वागीण विकास की राह में सबसे बड़ी बाधा के रूप में उभर कर सामने आई है और इसी सोच ने सरयू नहर परियोजना को इतने लंबे समय तक लटका कर रखा था.

उन्होंने उन परियोजनाओं का भी जिक्र किया जिन्हें केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने पूरा किया है और इनमें बाण सागर परियोजना, अर्जुन सहायक सिंचाई परियोजना, एम्स और गोरखपुर में ऊर्वरक संयंत्र कारखाना शामिल हैं जो काफी लंबे समय से लंबित थी लेकिन इन्हें अब पूरा कर लिया गया है.

उन्होंने कहा कि केन बेतवा परियोजना सरकार की एक प्रतिबद्वता है और 45000 करोड़ रुपए की इस परियोजना को मंत्रिमंडल की पिछली बैठक में मंजूरी दी गई थी. उन्होंने कहा कि इससे पहले मफिया को संरक्षण मिला करता था लेकिन अब ऐसे लोगों का सफाया किया जा रहा है और यह अंतर साफ दिखाई पड़ता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India T20 World Cup 2026 Qualification Scenario: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भी टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल? यहां जानें पूरा समीकरण

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\