देश

अहमदाबाद में बोले PM मोदी, चिंता ना करें, 2019 के बाद भी मै ही रहूंगा पीएम

पीएम मोदी जसपुर में पाटीदार समुदाय की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "चिंता मत कीजिए..मैं 2019 में वापसी कर रहा हूं, इसलिए अगर आपको केंद्र सरकार से कुछ चाहिए तो आप मुझे बोल सकते हैं."

अहमदाबाद में बोले PM मोदी, चिंता ना करें, 2019 के बाद भी मै ही रहूंगा पीएम
पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credtis IANS)

गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को यहां भरोसा जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2019 लोकसभा चुनाव में सत्ता में फिर से आएगी. उन्होंने यहां से पास में स्थित जसपुर में पाटीदार समुदाय की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "चिंता मत कीजिए..मैं 2019 में वापसी कर रहा हूं, इसलिए अगर आपको केंद्र सरकार से कुछ चाहिए तो आप मुझे बोल सकते हैं."

प्रधानमंत्री अहमदाबाद के बाहरी इलाके में समुदाय के 1000 करोड़ रुपये के उमिया माता मंदिर परिसर की आधारशिला रखने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे. यह भी पढ़े: पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज जाएंगे गुजरात, अहमदाबाद मेट्रो के पहले चरण का करेंगे उद्घाटन

उमिया माता फाउंडेशन के न्यासियों को उनकी परियोजना के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, "अगर आपको इसके लिए कुछ चाहिए, नई दिल्ली में मेरा घर आपका है, और चिंता मत कीजिए मैं 2019 चुनाव के बाद भी रहूंगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2019 06:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).