पीएम मोदी का सपना होगा पूरा , भारत में कुश्ती का भविष्य उज्ज्वल: योगेश्वर दत्त
मशहूर पहलवान योगेश्वर दत्त का मानना है कि भारत में कुश्ती का भविष्य उज्ज्वल होने जा रहा है. नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में रविवार को 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें खेल मंत्री मनसुख मांडविया समेत कई मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में साल 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त भी पहुंचे.
नई दिल्ली, 1 जून : मशहूर पहलवान योगेश्वर दत्त का मानना है कि भारत में कुश्ती का भविष्य उज्ज्वल होने जा रहा है. नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में रविवार को 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें खेल मंत्री मनसुख मांडविया समेत कई मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में साल 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त भी पहुंचे.
योगेश्वर दत्त ने आईएएनएस से कहा, "आज फिट इंडिया मुहिम के तहत साइकिल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. मेरा मानना है कि ये यात्रा हमारे सैनिकों के सम्मान के लिए निकाली गई है. उसके लिए मैं शुभकामनाएं देता हूं. जिस तरीके से पाकिस्तान ने पहलगाम में कायराना हरकत की थी. हमारे निर्दोष लोगों को उन्होंने मारा था और उसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हम आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने का काम करेंगे. हमारी सेना ने वो काम किया." यह भी पढ़ें : Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पाकिस्तान जाकर सबूत मांगें कांग्रेस नेता खड़गे; गिरिराज सिंह
दत्त ने आगे कहा, "नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया. 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए, उसके बाद 2-3 दिन युद्ध चला, जिसमें हमने पाकिस्तान के 11 एयरबेस ध्वस्त किए. उनके ड्रोन्स को हमने मार गिराया. उनके दो फाइटर जेट को हमने मार गिराया. ये हमारे लिए गर्व की बात है. सीमाओं पर जो हमारे जवान दिन-रात पहरा देते हैं, जिनकी वजह से हम सुख-चैन से सो पाते हैं, उनके लिए हमेशा सम्मान रहेगा."
इसी साल मार्च में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) से बैन हटा लिया गया था. योगेश्वर दत्त मान रहे हैं कि अब भारत में कुश्ती का भविष्य शानदार होने जा रहा है. उन्होंने कहा, "अब कुश्ती का भविष्य उज्ज्वल है. लगातार 5 ओलंपिक में हमने कुश्ती में मेडल जीते हैं. साल 2008 से 2024 तक हमने मेडल जीते हैं. फेडरेशन का इसमें बहुत बड़ा योगदान रहा है. पिछले दो साल जो घटनाक्रम हुआ, वो काफी दुखदायी था. उसमें कुश्ती की गलत छवि बनाने की कोशिश की गई. ये केस अभी कोर्ट में है."
उन्होंने कहा कि मैं कहूंगा कि कुश्ती का भविष्य उज्ज्वल है. कोर्ट में चीजें हैं. सच सामने आ जाएगा. कुछ सच सामने आ भी रहा है. आने वाला समय कुश्ती का है. हम चाहते हैं कि 2036 ओलंपिक हमारे हिंदुस्तान में हो, जो हमारे पीएम मोदी का सपना है कि खेलों में हम महाशक्ति बनकर उभरे हैं. 2036 में जब ओलंपिक भारत में होगा, तो भारत खेलों में महाशक्ति बनकर उभरेगा."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2025 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

