PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली में 10 स्थानों पर लगेगा LED, बाइक रैली और दौड़ का भी होगा आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को लॉन्च किए जाने वाले प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के दौरान भाजपा राजधानी दिल्ली में 10 विभिन्न स्थानों पर एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री के भाषण को लाइव दिल्ली के लोगों तक पहुंचाएगी

(Photo Credits: ANI)

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को लॉन्च किए जाने वाले प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के दौरान भाजपा राजधानी दिल्ली में 10 विभिन्न स्थानों पर एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री के भाषण को लाइव दिल्ली के लोगों तक पहुंचाएगी. साथ ही दिल्ली में बाइक रैली निकालकर इसके माध्यम से लोगों खासकर ओबीसी समुदाय के लोगों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा ओबीसी समाज के कल्याण और भलाई के लिए उठाए गए सभी कदमों की जानकारी भी देगी.

इसके अलावा भाजपा नेता एवं गांधी स्मृति और दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को सुबह 7 बजे राजघाट के समीप गांधी दर्शन से 10 किमी की ‘रन फॉर स्वस्थ भारत’ का आयोजन भी किया जा रहा है। यह दौड़ राजघाट के समीप गांधी दर्शन से शुरू होगी और कनॉट प्लेस का चक्कर लगाकर वापस गांधी दर्शन पर समाप्त होगी. यह भी पढ़े: PM Modi Birthday: पीएम मोदी को लिखा 1.25 किमी का संदेश, 400 नेत्रहीन बच्चों ने प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की अनोखी बधाई

बता दें कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक देशभर में सेवा पखवाड़ा मना रही है और इसके तहत पार्टी विभिन्न प्रकार के कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है.

इस सेवा पखवाड़ा के दौरान भाजपा दिल्ली सहित देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में विभिन्न स्थानों पर केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताते हुए प्रदर्शनी लगाएगी एवं अन्य तरह के कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी.

इस दौरान देशभर में 17 से 24 सितंबर के मध्य आयुष्मान भवः सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे। देश के सभी जिलों में रक्तदान शिविर और देशभर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, बूथ सशक्तिकरण पर काम करने के अलावा स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा और गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर को सार्वजनिक स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी