PM Modi on Congress: पीएम मोदी का बड़ा हमला, कहा- सपने में कांग्रेस को दिखाई देता है पाकिस्तान का परमाणु बम

बिहार के मुजफ्फरपुर में भाजपा प्रत्याशी राज भूषण निषाद के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश कमजोर, डरपोक और अस्थिर सरकार बिल्कुल नहीं चाहता. कांग्रेस को तो रात में सपने में भी पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है

Credit -ANI

मुजफ्फरपुर, 13 मई: बिहार के मुजफ्फरपुर में भाजपा प्रत्याशी राज भूषण निषाद के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश कमजोर, डरपोक और अस्थिर सरकार बिल्कुल नहीं चाहता.  कांग्रेस को तो रात में सपने में भी पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है.  डरपोक प्रधानमंत्री देश नहीं चला सकता.  ऐसे लोगों को देश दे सकते हैं क्या? उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लोगों के बयान आते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी है, अरे पहना देंगे। पाकिस्तान के पास आटा और बिजली नहीं है.  लेकिन, चूड़ियां भी नहीं हैं, ये नहीं जानता था। ये लोग मुंबई में हमला करने वालों को भी क्लीन चिट देते रहे हैं.  वामपंथी दलों के लोग तो भारत के परमाणु हथियार को ही खत्म करना चाहते हैं.  ऐसा लगता है कि इन लोगों ने भारत के खिलाफ ही किसी से सुपारी ले ली है. यह भी पढ़ें: PM Modi on Congress Attack: कांग्रेस को बाबा साहब अंबेडकर से नफरत

पीएम मोदी ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दलित, महादलित, पिछड़े, आदिवासियों से आरक्षण लेकर पूरा का पूरा मुसलमानों को देना चाहते हैं.  ये देश ऐसी कोई भी हरकत नहीं चलने लेगा.  मैं मर जाऊंगा, लेकिन, आरक्षण किसी को देने नहीं दूंगा. उन्होंने आगे कहा कि जंगलराज की जिंदगी भयानक और डरावनी थी, एनडीए की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था को पटरी पर लाया गया.  दस साल पहले महंगाई की स्थिति क्या थी? तब एक ही गाना चलता था कि महंगाई डायन खाए जात है.  उस समय महीने की 30 हजार की आमदनी पर कांग्रेस सरकार कहती थी टैक्स दो.  आज मोदी ने ऐसा सुधार किया है कि 50 हजार तक की आय पर आपको एक नया पैसा नहीं देना होगा.

लीची के लिए मशहूर मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने मुजफ्फरपुर की लीची को जीआई टैग दिया.  आने वाले पांच साल में फल और सब्जियों के लिए विशेष स्टोरेज बनाने वाले हैं.  फूड प्रोसेसिंग के लिए भी तेजी से काम करेंगे.  मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के मकसद से मछुआरों के लिए अलग से मंत्रालय भी बनाया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड