देश

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया शानदार ट्वीट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने संदेश में मोदी ने कहा, ‘‘ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम नारी शक्ति को सलाम करते हैं. हमें गर्व है कि हमने अनेक ऐसे निर्णय लिये हैं जिससे महिला सशक्तिकरण हुआ है. ’’

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया शानदार ट्वीट
पीएम मोदी (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को सलाम करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिरण के लिये अनेक निर्णय लिए हैं जिस पर उन्हें गर्व है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने संदेश में मोदी ने कहा, ‘‘ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम नारी शक्ति को सलाम करते हैं. हमें गर्व है कि हमने अनेक ऐसे निर्णय लिये हैं जिससे महिला सशक्तिकरण हुआ है .’’

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट के साथ न्यू इंडिया4 नारी शक्ति शीर्षक से वीडियो भी जारी किया. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘प्रत्येक भारतीय को विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की अभूतपूर्व उपलब्धियों पर गर्व है. ’’

पीएम मोदी के आलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी महिलाओं को बधाई देते हुए ऐसा भविष्य बनाने का आह्वान किया जिसमें हर महिला और बेटी को समान अवसर सुनिश्चित हो सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2019 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).