टेक

अब हर गांव में आएगा 4G नेटवर्क! पीएम मोदी ने लॉन्च किए 37,000 करोड़ के 97500 नए टावर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को ओडिशा के झारसुगुडा का दौरा करेंगे, जहां वे 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. इन परियोजनाओं में देश में बने हज़ारों 4G टावर, नई रेलवे लाइनें, IITs का विस्तार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं. इस पहल का मकसद ओडिशा और देश के दूर-दराज के इलाकों में कनेक्टिविटी और विकास को बढ़ावा देना है.

अब हर गांव में आएगा 4G नेटवर्क! पीएम मोदी ने लॉन्च किए 37,000 करोड़ के 97500 नए टावर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo : X)

PM Modi Odisha Visit: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को ओडिशा का दौरा कर रहे हैं. इस दौरे पर वह झारसुगुडा में 60,000 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. ये प्रोजेक्ट्स ओडिशा के लोगों की ज़िंदगी को बेहतर बनाने के लिए हैं और इनमें टेलीकॉम, रेलवे, शिक्षा, स्वास्थ्य और घर बनाने जैसी कई ज़रूरी चीज़ें शामिल हैं.

देश के हर कोने में पहुंचेगा 4G नेटवर्क

इस दौरे की सबसे बड़ी बात यह है कि प्रधानमंत्री देश में बने लगभग 37,000 करोड़ रुपये की लागत वाले 97,500 से ज़्यादा 4G मोबाइल टावर देश को समर्पित किया. इससे उन 26,700 से ज़्यादा गांवों में भी 4G कनेक्शन पहुंच जाएगा, जो दूर-दराज, सीमावर्ती और नक्सल प्रभावित इलाकों में हैं. इन गांवों के 20 लाख से ज़्यादा नए यूज़र्स को 4G सेवा मिलेगी. खास बात यह है कि ये टावर सौर ऊर्जा से चलेंगे, जो पर्यावरण के लिए भी अच्छा है.

 

प्रधानमंत्री ने स्वदेशी तकनीक से लगभग 37,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 97,500 से अधिक मोबाइल 4G टावरों का लोकार्पण किया- देखें VIDEO

रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार प्रधानमंत्री रेलवे से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट्स की भी शुरुआत की.

  • संबलपुर-सरला में एक रेल फ्लाईओवर का शिलान्यास हुआ.
  • कोरापुट-बैगुड़ा और मानबार-कोरापुट-गोरापुर लाइनों के दोहरीकरण का काम पूरा हो गया है, जिसे देश को समर्पित किया गया.
  • एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जो बेरहामपुर से ऊधना (सूरत) तक चलेगी. इन प्रोजेक्ट्स से ओडिशा और आस-पास के राज्यों में सफर करना और माल ढुलाई आसान हो जाएगी.

शिक्षा और कौशल विकास पर ज़ोर प्रधानमंत्री शिक्षा के क्षेत्र में भी कई बड़ी घोषणाएं की गई:

  • IIT का विस्तार: तिरुपति, पलक्कड़, भिलाई, जम्मू, धारवाड़, जोधपुर, पटना और इंदौर समेत 8 IITs के विस्तार की आधारशिला रखी गई. इस पर करीब 11,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे अगले चार सालों में 10,000 नए छात्रों के लिए जगह बनेगी.
  • स्किल सेंटर: ओडिशा में वर्ल्ड स्किल सेंटर बनाए जाएंगे और कई ITI को अपग्रेड किया जाएगा, ताकि युवाओं को नई टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग मिल सके.
  • फ्री वाई-फाई: राज्य के 130 कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में वाई-फाई की सुविधा शुरू की गई, जिससे 2.5 लाख से ज़्यादा छात्रों को रोज़ फ्री डेटा मिलेगा.

स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी बेहतर प्रधानमंत्री ओडिशा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी कदम उठा रहे हैं. बेरहामपुर के MKCG मेडिकल कॉलेज और संभलपुर के VIMSAR को वर्ल्ड-क्लास सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों में बदला जाएगा. यहां बेड की संख्या, ट्रॉमा केयर यूनिट और बच्चों-महिलाओं के लिए खास सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी.

गरीबों को मिलेगा पक्का घर इस दौरे पर प्रधानमंत्री 'अंत्योदय गृह योजना' के तहत 50,000 लाभार्थियों को पक्के घर के मंजूरी पत्र भी बाटें. इस योजना के तहत दिव्यांगों, विधवाओं, गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों और प्राकृतिक आपदाओं के शिकार हुए कमजोर ग्रामीण परिवारों को पक्का घर और आर्थिक मदद दी जाती है.

क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारा संकल्प है कि भारत चिप से लेकर जहाज़ों तक, हर चीज़ में आत्मनिर्भर बने. देश का हर नागरिक चाहता है कि हमारा देश अब किसी पर निर्भर न रहे, इसलिए पारादीप से झारसुगुड़ा तक एक विशाल औद्योगिक क्षेत्र बनाया जा रहा है. हमने देश में जहाज़ निर्माण के लिए 70 हज़ार करोड़ रुपये के पैकेज को मंज़ूरी दी है, इससे भारत में 4.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा... इससे युवाओं को बहुत फ़ायदा होगा, लाखों रोज़गार पैदा होंगे."

पीएम मोदी ने कहा- भाजपा सरकार गरीबों की सेवा और उन्हें सशक्त बनाने वाली सरकार है। हम गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ज़ोर देते हैं. हमारी सरकार ने अब तक देश भर में 4 करोड़ से ज़्यादा गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए हैं. ओडिशा में भी हज़ारों घरों के निर्माण का काम तेज़ी से चल रहा है.

ओडिशा में पीएम मोदी ने कहा, "डेढ़ साल पहले, विधानसभा चुनाव के दौरान, आप ओडिशावासियों ने एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया था. ये संकल्प था- 'विकसित ओडिशा'. आज हम देख रहे हैं कि ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ चला है. आज एक बार फिर, ओडिशा के विकास, देश के विकास के लिए हज़ारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ है. आज से, BSNL का एक नया अवतार भी सामने आया है. BSNL की स्वदेशी 4G सेवाओं का शुभारंभ हो गया है."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2025 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).