Kashi Vishwanath Corridor: पीएम मोदी आज देंगे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सौगात, दुल्हन की तरह सजा बनारस

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi)aa आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी(Varanasi) में काशी विश्वनाथ कारिडोर का शुभारंभ करेंगे

काशी विश्वनाथ व पीएम मोदी (Photo Credits ANI)

Kashi Vishwanath Corridor: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi)aa आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी(Varanasi) में काशी विश्वनाथ कारिडोर का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद से काशी की तस्वीर विश्व फलक पर एक नए रूप में दिखेगी. उनके स्वागत में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राजनेता, संत मौजूद रहेंगे। इसके अलावा समेत देशभर के धमार्चार्य संत और गणमान्य लोग शामिल होंगे। इस शुभारंभ कार्यक्रम का देशभर में 51 हजार जगहों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा.

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरे शहर को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। सरकारी भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सजावट की गई है। कैंट रेलवे स्टेशन, मंडुवाडीह, रोडवेज बस स्टैंड, बीएलडब्ल्यू को सजाया गया है। इसके अलावा लोगों ने स्वयं से अपने घरों पर सजावट की है. इसके अलावा ओवर ब्रिजों को भी चमकाया गया है। इन पर नए तरीके से रंगरोगन किया गया है. यह भी पढ़े: Kashi Vishwanath Corridor: आज से वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन, यहां देखें Live

प्रधानमंत्री मोदी ने भव्य काशी विश्वनाथ धाम की सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की हैं, जिस पर उन्होंने लिखा है कि वे आज काशी में रहेंगे. साथ ही लोगों से उत्सव में शामिल होने की अपील की है.

सरकार से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए काशी तैयार हो गई है. गंगा घाट, सड़क-चौराहे, बनारस की गलियां स्वागत के लिए तैयार हो गई हैं। पूरा शहर रोशनी में नहा गया है। घाटों पर रंगोली बनाई गई है.

प्रधानमंत्री विशेष विमान से लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचेंगे। वहां से सेना के हेलीकाप्टर द्वारा वह संपूणार्नंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से बाबा कालभैरव मंदिर पहुंच वहां पांच-दस मिनट तक पूजन-अर्चन करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से ही मछोदरी होते राजघाट जाएंगे। वहां कार से उतरकर क्रूज पर सवार होकर गंगा नदी के रास्ते ललिता घाट पहुंचेंगे.

संबोधन के बाद मोदी संत-महात्माओं से मुलाकात करेंगे, धाम के एक-एक भवन की सुंदरता व गुणवत्ता निहारेंगे। वह मंदिर परिसर के इम्पोरियम में बाबा का भोग प्रसाद भी ग्रहण करेंगे. धाम के निर्माण में लगे मजदूरों संग फोटो खिंचवाकर सबका साथ सबका विकास का संदेश देंगे.

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार की शाम क्रूज से गंगा में भ्रमण कर अर्धचंद्राकार घाटों की अविरल छटा निहारेंगे। दशाश्वमेध घाट के सामने रुककर गंगा आरती भी देखेंगे। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भाजपा शासित 11 प्रदेशों के मुख्यमंत्री व 9 डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. पीएम के स्वागत में घाटों पर देव-दीपावली की तर्ज पर दीपोत्सव होगा। लेजर शो व इलेक्ट्रिक आतिशबाजी की जाएगी. वहीं, शहर के अंदर के चौराहों, सड़कों व भवनों को झालरों से सजाया गया है.

गंगा में भ्रमण के पश्चात प्रधानमंत्री मोदी क्रूज पर मुख्यमंत्रियों व उपमुख्यमंत्रियों के साथ औपचारिक चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर व महेंद्रनाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या काशी पहुंच चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें