देश

Rahul Gandhi: 2 घंटे 13 मिनट के भाषण में 2 मिनट मणिपुर का जिक्र, पीएम आग नहीं बुझाना चाहते

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने 2 घंटे 13 मिनट के भाषण में अंत में मणिपुर पर सिर्फ 2 मिनट की. इन 2 मिनट में भी पीएम हंसकर मणिपुर का मजाक उड़ा रहे थे. राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर का मजाक उड़ाना ठीक नहीं है.'

Rahul Gandhi: 2 घंटे 13 मिनट के भाषण में 2 मिनट मणिपुर का जिक्र, पीएम आग नहीं बुझाना चाहते
Rahul Gandhi | Image: PTI

नई दिल्ली: मणिपुर के मुद्दे पर लोकसभा में पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पलटवार किया है. निचले सदन में अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने 2 घंटे 13 मिनट के भाषण में अंत में मणिपुर पर सिर्फ 2 मिनट की. इन 2 मिनट में भी पीएम हंसकर मणिपुर का मजाक उड़ा रहे थे. राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर का मजाक उड़ाना ठीक नहीं है. राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय सेना 2 दिनों में इस पूरी हिंसा को नियंत्रित कर सकती है. लेकिन पीएम ने आग बुझाने से मना किया. पीएम आग बुझाना ही नहीं चाहते वे तो खुद मणिपुर को जलाना चाहते हैं. 2024 में जीत की गारंटी, मणिपुर में शांति का भारोसा... अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें.

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, 'मणिपुर में महीनों से आग लगी है, लोग मारे जा रहे हैं. दुष्कर्म हो रहा है, बच्चों को मारा जा रहा है. आपने देखा होगा कि प्रधानमंत्री हंस कर बोल रहे थे. मुस्कुरा रहे थे. वो जोक मार रहे थे. प्रधानमंत्री को यह शोभा नहीं देता है. अगर देश में ऐसा हो रहा है तो प्रधानमंत्री को दो घंटे यह नहीं करना चाहिए था. विषय कांग्रेस पार्टी नहीं था, विषय मणिपुर था, मणिपुर जल रहा है.

राहुल गांधी का PM पर वार 

राहुल गांधी ने आगे कहा, 'मैं करीब 19 साल से राजनीति में हूं और करीब हर राज्य में, चाहे बाढ़ आए, सुनामी आए, हिंसा हो, हम जाते हैं. 19 साल के अनुभव में मैंने जो मणिपुर में देखा, वह मैंने पहले कभी नहीं सुना. मैंने संसद में कहा कि अमित शाह जी और नरेंद्र मोदी जी ने मणिपुर में भारत की हत्या की.

पीएम मोदी ने क्या कहा

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं मणिपुर के लोगों, माता, भाइयों, बहनों से कहना चाहूंगा कि देश आपके साथ है. ये सदन आपके साथ है. हम सब मिलकर इस चुनौती का समाधान निकालेंगे. मणिपुर विकास की राह पर आगे बढ़ेगा. मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आने वाले समय में मणिपुर में शांति बहाल होगी. कांग्रेस पूर्वोत्तर की सभी समस्याओं की जड़ है. पूर्वोत्तर हमारे लिए जिगर का टुकड़ा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2023 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).