देश

संदेशखाली के दोषी जेल में काटेंगे जिंदगी... PM मोदी ने कूचबिहार में TMC, कांग्रेस और INDI गठबंधन सबको घेरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में TMC, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, "पिछले 10 साल में जो विकास हुआ है वह सिर्फ ट्रेलर है... अभी तो मुझे बहुत कुछ करना है, अभी तो हमें देश को, पश्चिम बंगाल को बहुत आगे ले जाना है.

संदेशखाली के दोषी जेल में काटेंगे जिंदगी... PM मोदी ने कूचबिहार में TMC, कांग्रेस और INDI गठबंधन सबको घेरा
PM Modi in Cooch Behar | ANI

कूच बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में TMC, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, "पिछले 10 साल में जो विकास हुआ है वह सिर्फ ट्रेलर है... अभी तो मुझे बहुत कुछ करना है, अभी तो हमें देश को, पश्चिम बंगाल को बहुत आगे ले जाना है. मेरे विरोधी कहते हैं मोदी का परिवार नहीं है, मेरे लिए मेरा भारत मेरा परिवार है." पीएम मोदी ने कहा, "आजादी के बाद हमारे देश में 6-7 दशक तक लोगों ने सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस का मॉडल देखा. पिछले 10 सालों में देश ने पहली बार पूर्ण बहुमत वाली बीजेपी सरकार का मॉडल देखा है." Read Also: बीजेपी का तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक और निर्णायक फैसलों वाला होगा, राजस्थान में बोले PM मोदी.

पीएम ने कहा, 'आज दुनिया कहती है मजबूत नेता है, दुनिया कहती है मोदी कड़े और बड़े फैसले लेने वाला नेता है. मैं तो विनम्रता से यही कहना चाहता हूं मोदी तो भारत की जनता का बहुत सामान्य सेवक है.' कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, "दशकों तक कांग्रेस 'गरीबी हटाओ' का नारा देती रही. यह बीजेपी सरकार है जिसने पिछले दस वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से छुटकारा दिलाया. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हम ईमानदारी से काम कर रहे हैं और हमारी 'नीयत' सही है."

पीएम मोदी ने सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मैं सबसे पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं क्योंकि 2019 में मैं इसी मैदान में जनसभा करने आया था तब उन्होंने एक बड़ा मंच बीच में बनाकर मैदान छोटा कर दिया था, मैंने तब उनसे कहा था कि जनता आपको जवाब देगी लेकिन आज उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया और मैदान खुला रखा... इसलिए मैं बंगाल सरकार का कोई रुकावट न करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "TMC, कांग्रेस और लेफ्ट की राजनीति झूठ, भ्रम और अपप्रचार पर टिकी है. INDI गठबंधन अपने आप में झूठ और भ्रम का प्रत्यक्ष उदाहरण है, यहां TMC, लेफ्ट और कांग्रेस वाले आपस में लड़ते हैं लेकिन दिल्ली में ये एक साथ रहते हैं."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बंगाल के विकास के लिए यहां बीजेपी का मजबूत होना बहुत जरूरी है, बीजेपी ही है जो यहां माताओं-बहनों पर होने वाले अत्याचार को रोक सकती है. पूरे देश ने देखा है कि कैसे TMC सरकार ने संदेशखाली के गुनहगारों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी. संदेशखाली की महिलाओं के साथ जो हुआ वह TMC के अत्याचार की पराकाष्ठा थी. भाजपा ने संकल्प लिया है कि वह संदेशखाली के दोषियों को सज़ा दिलवाकर ही रहेगा, उन्हें जेल में ही जिंदगी काटनी पड़ेगी."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2024 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).