देश

महारैली पर PM मोदी ने कसा तंज, कहा- विपक्षी सिर्फ एक सुर में बोले ‘बचाओ-बचाओ’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों द्वारा बनाए जा रहे महाग‍ठबंधन पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि यह उन लोगों का मेल है जिन्हें उन्होंने भारत को लूटने से रोका है.

महारैली पर PM मोदी ने कसा तंज, कहा- विपक्षी सिर्फ एक सुर में बोले ‘बचाओ-बचाओ’
पीएम मोदी (Photo Credits: PTI)

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों द्वारा बनाए जा रहे महाग‍ठबंधन पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि यह उन लोगों का मेल है जिन्हें उन्होंने भारत को लूटने से रोका है. पीएम ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली की राजधानी सिलवासा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की विपक्षी रैली को भी निशाने पर लिया.

ममता बनर्जी का नाम लिये बगैर उन्होंने कहा, 'बंगाल में, बीजेपी का सिर्फ एक विधायक है लेकिन वे हमसे इतना डरे हुए हैं कि वे कह रहे हैं ‘बचाओ-बचाओ’.

पीएम मोदी ने कहा, 'भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी कार्रवाई ने कुछ लोगों को नाराज किया क्योंकि मैंने उन्हें सार्वजनिक धन लूटने से रोक दिया. उन्होंने ही ‘महाग‍ठबंधन’ बनाया है.' उन्होंने कहा कि ये नेता डर से साथ आए हैं.

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्य में बीजेपी को यात्रा निकालने की इजाजत नहीं दिये जाने की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री ने कहा कि तृणमूल शासित राज्य में राजनीतिक दलों को अपने कार्यक्रमों की इजाजत भी नहीं है.

बीजेपी का विरोध कर रहे दलों का मखौल उड़ाते हुए उन्होंने कहा, 'चुनावों के दौरान वहां पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई और वे लोकतंत्र बचाने की बात करते हैं. जो लोग लोकतंत्र का दम घोंटने में शामिल थे जब वे उसे बचाने की बात करें तो लोग कहेंगे ‘वाह क्या बात है’.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2019 07:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).