Modi-Yogi Sisters Meet: पीएम मोदी की बहन बसंती बेन ने CM योगी की बहन शशि देवी से की मुलाकात, देखें VIDEO

नरेंद्र मोदी की बहन बसंती बेन ने सीएम योगी आदित्‍यनाथ की बहन शशि देवी से मुलाकात की. बसंती बेन ने शशि देवी से हाल चाल पूछा. साथ ही घर के अन्‍य सदस्‍यों का भी हाल जाना.

(Photo Credit: Twitter)

Modi-Yogi Sisters Meet Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंती बेन अपने पति के साथ उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचीं. यहां उन्‍होंने सीएम योगी आदित्‍यनाथ की बहन शशि देवी से मुलाकात की. बसंती बेन ने शशि देवी से हाल चाल पूछा. साथ ही घर के अन्‍य सदस्‍यों का भी हाल जाना.

दरअसल, पीएम मोदी की बहन बसंती बेन अपने पति हसमुख के साथ नीलकंण धाम में भगवान भोले नाथ के दर्शन के लिए पहुंची थीं. इसके बाद वह कोठार गांव स्थित पार्वती मंदिर पहुंचीं. यहां उन्होंने मंदिर परिसर में संचालित दुकान में सीएम योगी की बहन शशि देवी से मुलाकात की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह भाई-बहन हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं. पीएम नरेंद्र मोदी से छोटे उनके भाई प्रह्लाद मोदी, इकलौती बहन बसंती बेन और सबसे छोटे भाई पंकज मोदी हैं. बड़े भाई का नाम सोमभाई मोदी है. दूसरे नंबर पर अमृतभाई मोदी हैं.

सीएम योगी सात भाई-बहन हैं. योगी की तीन बहनें हैं. इन्‍हीं में से एक हैं शशि, जो पौड़ी गढ़वाल में दुकान चलाती हैं. सीएम योगी पांचवें नंबर पर आते हैं. योगी के बड़े भाई मानवेंद्र मोहन हैं, जो एक कॉलेज में कार्यरत हैं. सीएम योगी के दो छोटे भाई शैलेंद्र मोहन और महेंद्र मोहन हैं. शैलेंद्र सेना में भारत-चीन बॉर्डर पर सूबेदार पद पर तैनात हैं. महेंद्र एक स्कूल में कार्यरत हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Scorecard: मारिज़ान कैप के तूफानी अर्धशतक से दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने भारत को 6 विकेट से हराया, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND-W vs SA-W, Women's T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard: मैनचेस्टर में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के सामने रखा 159 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND-W vs SA-W, Women's T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: महिला टी-20 विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND-W vs SA-W, Women's T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड