देश

पीएम मोदी को ओडिशा के इलाकों में जाकर वास्तविक स्थिति का अध्ययन करना चाहिए: कांग्रेस नेता श्रीकांत जेना

बिहार को हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा की यात्रा पर रवाना होंगे. इस बीच, कांग्रेस ने पीएम मोदी के ओडिशा दौरे को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सत्ता में एक साल पूरा होने का जश्न मना रही है, लेकिन यहां की महिलाएं अत्याचारों का सामना कर रही हैं.

पीएम मोदी को ओडिशा के इलाकों में जाकर वास्तविक स्थिति का अध्ययन करना चाहिए: कांग्रेस नेता श्रीकांत जेना
PM Modi | X

भुवनेश्वर, 20 जून : बिहार को हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा की यात्रा पर रवाना होंगे. इस बीच, कांग्रेस ने पीएम मोदी के ओडिशा दौरे को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सत्ता में एक साल पूरा होने का जश्न मना रही है, लेकिन यहां की महिलाएं अत्याचारों का सामना कर रही हैं.

कांग्रेस नेता श्रीकांत जेना ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कहा, "राज्य सरकार के सत्ता में एक साल पूरा होने का आज जश्न मनाया जा रहा है और इसी के चलते प्रधानमंत्री ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं. हालांकि, हम सरकार के खिलाफ यहां शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं. वे जश्न मना सकते हैं, लेकिन सच यह है कि लोग दुख झेल रहे हैं. खासकर महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं और हम उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं." यह भी पढ़ें : देश की खबरें | नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव : मतदान प्रतिशत 2021 के चुनाव से थोड़ा अधिक रहा

कांग्रेस नेता ने राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, "लोगों को उनके घरों में पीटा गया और यह सबने देखा. लोग मर रहे हैं, उनकी आवाज दबाई जा रही है. यहां न्याय के लिए कोई जगह नहीं बची. उनकी पुकार भी नहीं सुनी जा रही. लोग बिना राहत के कष्ट झेल रहे हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि ओडिशा को पिछले एक साल में क्या मिला है? इसलिए हम इन मुद्दों को उजागर करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि प्रधानमंत्री को जमीनी हकीकत का पता चले. पानी की कमी से लेकर सुरक्षा तक लोगों को मदद चाहिए. ओडिशा अभी भी सबसे गरीब राज्यों में से एक है. कम से कम अब महिलाओं की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए. इसका जिम्मेदार कौन है? सरकार को जवाबदेही लेनी होगी. हम जवाब चाहते हैं."

उन्होंने कहा, "मैं मांग करता हूं कि प्रधानमंत्री को उन इलाकों में जाना चाहिए, वास्तविक स्थिति का अध्ययन करना चाहिए. विकास कार्य रुक गए हैं. इंजीनियर और अधिकारी अपना काम ठीक से नहीं कर रहे. मशीनें भी सही से काम नहीं कर रही हैं. इसलिए हम यहां शांतिपूर्वक इन गंभीर मुद्दों की ओर ध्यान खींचने के लिए बैठे हैं और इसके लिए हम अपनी आवाज उठाते रहेंगे." प्रधानमंत्री ओडिशा सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे. वह 18,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. इस अवसर पर वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).