देश

PM Modi Responds to Trudeau's Congratulations: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने पीएम मोदी की जीत पर दी बधाई, प्रधानमंत्री ने कुछ इस तरह दिया धन्यवाद

लोकसभा चुनाव में एनडीए के साथ बीजेपी को मिली जीत के बाद बधाई देने वाले देशों में कनाडा भी था. कडाना के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी प्रधानमंत्री के जीत पर बधाई दी थी. जिस बधाई का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) धन्यवाद कहकर जवाब दिया है.

PM Modi Responds to Trudeau's Congratulations: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने पीएम मोदी की जीत पर दी बधाई, प्रधानमंत्री ने कुछ इस तरह दिया धन्यवाद
Credit -ANI

 PM Modi Responds to Trudeau's Congratulations:  लोकसभा चुनाव में एनडीए के साथ भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत के बाद बधाई देने वाले देशों में कनाडा भी था. कडाना के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी प्रधानमंत्री के जीत पर बधाई दी थी. जिस बधाई का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  धन्यवाद कहकर जवाब दिया है.

सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने बधाई के संदेश में लिखा, धन्यवाद @कैनेडियनपीएम बधाई संदेश के लिए. भारत आपसी समझ और एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति सम्मान के आधार पर कनाडा के साथ काम करने को उत्सुक है. यह भी पढ़े: PM Modi Oath Ceremony 3.0: नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनने पर सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का लगा तांता, बिल गेट्स, आनंद महिंद्रा ने भी दी मुबारकबाद, पढ़े ट्वीट

पीएम मोदी ने दिया धन्यवाद:

जानें जस्टिन ट्रूडो ने क्या कहा:

इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में मिली जीत पर बधाई दी थी. सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ट्रूडो ने लिखा, 'भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी चुनावी जीत पर बधाई. कनाडा दोनों देशों के लोगों के बीच मानवाधिकारों, विविधता और कानून के शासन पर आधारित संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार है.'

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2024 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).