PM Modi Mann Ki Baat Live: जंग के बीच पीएम मोदी का 'मन की बात' में संदेश, देशवासियों से एकजुट होकर चुनौती से बाहर निकलने की अपील, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 132वें एपिसोड में वैश्विक ईंधन संकट और क्षेत्रीय युद्ध के प्रभावों पर चर्चा की. उन्होंने देशवासियों से अफवाहों से बचने और एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय हित के विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

(Photo Credits @Sachingupta)

PM Modi Mann Ki Baat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 29 मार्च 2026 को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 132वें एपिसोड के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर पड़ोस में जारी युद्ध और उसके कारण उत्पन्न हुए ईंधन संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि कठिन समय में हमें एकजुट रहने की आवश्यकता है. पीएम मोदी ने कड़े शब्दों में उन लोगों को चेतावनी दी जो संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति कर रहे हैं या अफवाहें फैलाकर समाज में भ्रम पैदा कर रहे हैं.

वैश्विक ऊर्जा संकट और भारत की स्थिति

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया वर्तमान में एक चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है. उन्होंने पड़ोसी क्षेत्र में जारी युद्ध का जिक्र करते हुए बताया कि वह क्षेत्र ऊर्जा आपूर्ति का एक प्रमुख केंद्र है, जिसकी वजह से वैश्विक स्तर पर पेट्रोल और डीजल का संकट पैदा हो गया है. उन्होंने कहा, "कोरोना संकट के बाद हमें उम्मीद थी कि दुनिया स्थिरता की ओर बढ़ेगी, लेकिन नई चुनौतियों ने हमारे सामने बाधाएं खड़ी की हैं. भारत अपनी अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और पिछले एक दशक में विकसित अपनी क्षमताओं के दम पर इन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर रहा है."  यह भी पढ़े: Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच PM मोदी का देशवासियों को बड़ा आश्वासन, ‘हमें धैर्य और एकजुटता से इसका सामना करना है’; VIDEO

यहां देखें लाइव

पीएम मोदी का संदेश

अफवाहों और राजनीति पर प्रहार

पीएम मोदी ने उन लोगों पर तीखा हमला किया जो संकट के इस समय में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं. उन्होंने कहा, "मैं आज मन की बात के माध्यम से देशवासियों से आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है. जो लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए." उन्होंने आगे कहा कि यह 140 करोड़ देशवासियों के साझा हित का विषय है. अफवाह फैलाना सीधे तौर पर देश को नुकसान पहुंचाना है.

जागरूक रहने की अपील

नागरिकों को जागरूक करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग केवल सरकार द्वारा दी जा रही आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें. उन्होंने अपील की, "मैं देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे अफवाहों के जाल में न आएं. सरकार निरंतर पारदर्शी तरीके से जानकारी साझा कर रही है. हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हमें जागरूक रहकर ही ऐसी ताकतों को हराना है जो देश के मनोबल को गिराना चाहती हैं."

खेल और अन्य उपलब्धियों की सराहना

संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत की हालिया खेल उपलब्धियों का भी जिक्र किया. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत और जम्मू-कश्मीर की रणजी टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने कहा कि आज भारत का युवा उन खेलों में भी अपना परचम लहरा रहा है जो पहले ज्यादा लोकप्रिय नहीं थे. साथ ही, उन्होंने नागरिकों से चीनी और तेल के सेवन में कटौती कर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का भी आग्रह किया.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Modi Speech: कांग्रेस ‘एंटी-रिफॉर्म और स्वार्थी’, नकारात्मक राजनीति से देश को नुकसान पहुंचा रही- पीएम नरेंद्र मोदी (Watch Video)

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू