PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी का आज ‘मन की बात’ का 131वां एपिसोड, AI सहित कई अहम मुद्दों पर कर रहे हैं बात; यहां देखें संबोधन Live

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 131वें एपिसोड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीक के साथ-साथ 'विकसित भारत 2047' के संकल्प पर चर्चा की.

(Photo Credits ANI)

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 131वें एपिसोड के जरिए राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती शक्ति और भारत के युवाओं द्वारा तकनीक के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों पर विशेष जोर दिया. उन्होंने तकनीक को मानवता के कल्याण का साधन बताते हुए इसे 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम बताया.

AI पर खास फोकस

 'मन की बात' के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कई देशों के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स और स्टार्टअप सेक्टर से जुड़े लोग इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के लिए भारत मंडपम में एकत्र हुए. आने वाले समय में AI की शक्ति का उपयोग दुनिया किस प्रकार करेगी, इस दिशा में यह समिट एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुई है.   यह भी पढ़े:  PM Modi ‘Mann Ki Baat’: पीएम मोदी की ‘मन की बात’, 2026 में पहली बार देशवासियों को कर रहे हैं संबोधित, यहां देखें LIVE

यहां देखें लाइव

मन की बात' के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा, "इस समिट में दुनिया को AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत क्षमताएं देखने को मिली है। इस दौरान भारत ने 3 मेड इन इंडिया AI मॉडल भी लांच किए हैं। यह अपने आप में अब तक की सबसे बड़ी AI समिट रही है..."

पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश

तकनीक के साथ-साथ प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कचरे से कंचन बनाने की दिशा में काम कर रहे विभिन्न समूहों का उदाहरण दिया. उन्होंने नागरिकों से जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन बनाने की अपील की और बताया कि कैसे छोटे-छोटे स्थानीय प्रयास बड़े वैश्विक बदलाव ला सकते हैं.

Share Now

\