COVID 3rd Wave: 1 लाख फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स तैयार करने के लिए 26 राज्यों में 6 क्रैश कोर्स शुरू, पीएम मोदी ने महाअभियान का किया शुभारंभ

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले हर दिन कम हो रहे है, साथ ही नए मृतकों की संख्या भी ढलान पर है. लेकिन इसके बावजूद देश में कोविड-19 के तीसरी लहर की आने की पूरी उम्मीद है. जिसके मद्देनजर केंद्र सरकार अभी से ही तैयारियों में जुट गई है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज शुभारंभ किया.

पीएम मोदी (Photo Credits: PIB)

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले हर दिन कम हो रहे है, साथ ही नए मृतकों की संख्या भी ढलान पर है. लेकिन इसके बावजूद देश में कोविड-19 के तीसरी लहर की आने की पूरी उम्मीद है. जिसके मद्देनजर केंद्र सरकार अभी से ही तैयारियों में जुट गई है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए स्किल इंडिया के तहत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज (18 जून) शुभारंभ किया.

मिली जानकारी के अनुसार आज से 26 राज्यों के 111 प्रशिक्षण केन्द्रों में कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरूआत हो गया है. पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा “कोरोना वायरस हमारे बीच अभी भी है और इसके मयूटेट होने की संभावना भी बनी हुई है. इसलिए हर इलाज और सावधानी के साथ आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए हमें देश की तैयारियों को बढ़ाना होगा. इसी लक्ष्य के साथ देश में एक लाख फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर तैयार करने का महाअभियान शुरू हो रहा है.”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा “कोरोना से लड़ रही वर्तमान फोर्स को सपोर्ट करने के लिए देश में करीब एक लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है. ये कोर्स 2-3 महीने में ही पूरा हो जाएगा, इसलिए ये लोग तुरंत काम के लिए उपलब्ध भी हो जाएंगे.” उन्होंने आगे कहा “इस अभियान से कोविड से लड़ रही हमारी हेल्थ सेक्टर की फ्रंटलाइन फोर्स को नई ऊर्जा भी मिलेगी और हमारे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे.”

उल्लेखनीय है कि देश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या अब 2,97,62,793 हो गई है. आज लगातार 11वां दिन है जब भारत में एक लाख से कम नए कोविड मामले सामने आए हैं. यह पिछले दो महीनों में पहली बार है जब मृत्यु दर 2,000 के निशान से नीचे है. कोरोना के सक्रिय मामले 10 लाख से नीचे आ गए हैं. देश में वर्तमान में 7,98,656 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,83,490 मौतें हुई हैं. भारत में 15 जून को, 60,461 मामले दर्ज किए गए, जो 29 मार्च के बाद सबसे कम है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट