अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर पीएम मोदी उत्साहित, ख़ुशी में किया ये ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को ट्वीट किया, "मुझे बहुत खुशी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर आएंगे. भारत अपने सम्मानित अतिथियों का शानदार स्वागत करेगा." उन्होंने कहा, "यह बहुत विशेष दौरा है और यह भारत-अमेरिका की दोस्ती को और मजबूत करने में लंबा सफर तय करेगा."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credits: IANS)

US President Donald Trumps India Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के प्रस्तावित भारत दौरे को लेकर खुशी जाहिर की है. प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को ट्वीट किया, "मुझे बहुत खुशी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर आएंगे. भारत अपने सम्मानित अतिथियों का शानदार स्वागत करेगा." उन्होंने कहा, "यह बहुत विशेष दौरा है और यह भारत-अमेरिका की दोस्ती को और मजबूत करने में लंबा सफर तय करेगा."

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, "लोकतंत्र और बहुलवाद के संदर्भ में भारत और अमेरिका की प्रतिबद्धताएं एक हैं. हमारे देश कई प्रकार के मुद्दों पर एक-दूसरे का सहयोग कर रहे हैं. हमारे देशों के बीच मजबूत दोस्ती न सिर्फ हमारे नागरिकों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए शुभ संकेत है."

ट्रंप अपने भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात का भी दौरा करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप की यह पहली भारत यात्रा होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच PM मोदी का देशवासियों को बड़ा आश्वासन, 'हमें धैर्य और एकजुटता से इसका सामना करना है'; VIDEO

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Preview: तीसरे मुकाबले में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz, PSL 2026 3rd T20 Match Live Streaming In India: आज पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा तीसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त