देश

PM Modi Congratulates Shehbaz Sharif: पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी.

PM Modi Congratulates Shehbaz Sharif: पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई
PM Narendra Modi (Photo Credit: ANI)

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी. पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, 'शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाईयां.' बता दें कि शहबाज शरीफ ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. वह 2022 के बाद दूसरी बार देश की बागडोर संभालेंगे. शहबाज ने दूसरी बार ऐसे समय में पाकिस्तान की बागडोर संभाली है, जब देश आर्थिक बदहाली का सामना कर रहा है. शहबाज शरीफ दूसरी बार बनें पाकिस्तान के पीएम, PTI उम्मीदवार उमर अयूब खान को हराया.

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने राष्ट्रपति भवन ‘ऐवान-ए-सद्र’ में आयोजित एक समारोह में 72 वर्षीय शहबाज को पद की शपथ दिलाई. संसद भंग होने से पहले शहबाज शरीफ ने अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक गठबंधन सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था.

रविवार को, पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के संयुक्त उम्मीदवार शहबाज शरीफ (72) को 336 सदस्यीय सदन में 201 वोट मिले थे, जो सदन का नेता बनने के लिए आवश्यक मतों से 32 अधिक हैं. जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उनके प्रतिद्वंद्वी उमर अयूब खान को 92 वोट मिले.

नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार एयाज सादिक ने नतीजों की घोषणा करते हुए शहबाज को पाकिस्तान का 24वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2024 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).