चंद्रयान-2: चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने पर पीएम मोदी ने इसरो को दी बधाई
चंद्रयान-2 को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को बधाई दी
नई दिल्ली: चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister) ने मंगलवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को बधाई (Congratulates) दी. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, "चंद्रमा की कक्षा में चंद्रयान-2 के प्रवेश करने पर टीम इसरो को बधाई। चंद्रमा की ऐतिहासिक यात्रा के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है. इस सफलता के लिए शुभकामनाएं. अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगलवार को इस काम को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए अंतरिक्ष यान चंद्रयान-2 को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कराया।
प्रणोदन प्रणाली का उपयोग करते हुए लूनर ऑर्बिट इंसर्शन (एलओआई) को सुबह 9.02 बजे सफलतापूर्वक पूरा किया गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। सिंह ने ट्वीट किया, "सहज प्रवेश। यह हमारे वैज्ञानिकों के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है. यह भी पढ़े: ISRO ने चंद्रयान-2 मिशन को सफल बनाने के लिए गोवर्धन मठ का लिया था सहारा, वैदिक मैथ्स का किया इस्तेमाल
अगले महीने इसके चांद पर उतरने की उम्मीद है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्विटर के जरिए इसरो को बधाई दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2019 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

