PM Modi ने Eid, अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जयंती पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद मुबारकबाद कहते हुए ट्वीट कर कहा, ईद-उल-फितर की बधाई.
नई दिल्ली, 22 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद मुबारकबाद कहते हुए ट्वीट कर कहा, ईद-उल-फितर की बधाई. हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना आगे बढ़े. मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के लिए भी प्रार्थना करता हूं. ईद मुबारक. यह भी पढ़ें: Eid Mubarak! पीएम मोदी ने ईद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को दी ईद की मुबारकबाद
अक्षय तृतीया की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कहा, अक्षय तृतीया की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि दान-पुण्य और मांगलिक कार्य के शुभारंभ की परंपरा से जुड़ा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए.
ट्वीट देखें:
Greetings on Eid-ul-Fitr. May the spirit of harmony and compassion be furthered in our society. I also pray for everyone’s wonderful health and well-being. Eid Mubarak!
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2023
अक्षय तृतीया की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि दान-पुण्य और मांगलिक कार्य के शुभारंभ की परंपरा से जुड़ा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2023
आप सभी को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि उनकी कृपा से हर किसी का जीवन साहस, विद्या और विवेक से परिपूर्ण हो।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2023
भगवान परशुराम जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा,आप सभी को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि उनकी कृपा से हर किसी का जीवन साहस, विद्या और विवेक से परिपूर्ण हो.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2023 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

