पाकिस्तान में ट्रेन और बस की टक्कर में सिख श्रद्धालुओं की मौत पर पीएम मोदी ने जाहिर किया दुख, बोले-इस घटना से दुखी हूं

पाकिस्तान (Pakistan) में लाहौर के पास शेखपुरा जिले में एक यात्री बस और ट्रेन के बीच हुई टक्कर में कम से कम 19 सिख तीर्थयात्रियों की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस दुखद घटना पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान में सिख तीर्थयात्रियों के निधन से दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी सांत्वनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल तीर्थयात्री जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. हादसा पंजाब के शेखूपुरा (Sheikhupura) के पास एक बस और शाह हुसैन एक्सप्रेस ट्रेन (Shah Hussain Express train) के बीच एक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर दोपहर करीब 1.30 बजे हुआ. उस वक्त बस में तकरीबन 20 लोग सवार थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

पाकिस्तान (Pakistan) में लाहौर के पास शेखपुरा जिले में एक यात्री बस और ट्रेन के बीच हुई टक्कर में कम से कम 29 सिख तीर्थयात्रियों की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस दुखद घटना पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान में सिख तीर्थयात्रियों के निधन से दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी सांत्वनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल तीर्थयात्री जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. हादसा पंजाब के शेखूपुरा (Sheikhupura) के पास एक बस और शाह हुसैन एक्सप्रेस ट्रेन (Shah Hussain Express train) के बीच एक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर दोपहर करीब 1.30 बजे हुआ. उस वक्त बस में कई लोग सवार थे.

बता दें कि टक्कर फारूकाबाद और बहाली वाला के बीच स्थित एक रेलवे क्रॉसिंग पर हुई. खबर है कि सिख श्रद्धालु पेशावर स्थित गुरुद्वारा सच्चा सौदा से आ रहे थे, जबकि ट्रेन लाहौर से कराची जा रही थी. अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि की है कि कम से कम 60 घायलों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें से अधिकांश की हालत नाजुक है. प्रधानमंत्री इमरान खान ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और घायलों को यथासंभव अच्छी से अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है.

ANI का ट्वीट:- 

वहीं इस घटना के बाद पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद (Sheikh Rashid) ने अधिकारियों को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया है. प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी इस ट्रेन दुर्घटना पर खेद जताया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड