पीएम मोदी ने दीप्ति से पूछा भगवान हनुमान के टैटू का राज, ऑलराउंडर बोलीं- मुझे खुद से ज्यादा उन पर विश्वास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय महिला विश्व कप विजेता टीम से मुलाकात की. इस बीच पीएम मोदी ने दीप्ति शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखे 'जय श्री राम' और उनकी बांह पर बने भगवान हनुमान के टैटू के बारे में पूछा.

नई दिल्ली, 6 नवंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को भारतीय महिला विश्व कप विजेता टीम से मुलाकात की. इस बीच पीएम मोदी ने दीप्ति शर्मा ( Deepti Sharma) के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखे 'जय श्री राम' और उनकी बांह पर बने भगवान हनुमान के टैटू के बारे में पूछा. भारतीय क्रिकेटर ने भगवान हनुमान के टैटू को लेकर कहा, "मुझे खुद से ज्यादा उन पर विश्वास है. जब भी कठिनाइयां आती हैं, तो उनका नाम लेती हूं. मैं उन कठिनाइयों से बाहर आ जाती हूं."

विश्व कप 2025 की 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' दीप्ति शर्मा ने कहा कि वह पीएम मोदी से मिलने का इंतजार कर रही थीं. उन्होंने साल 2017 में हुई मुलाकात को याद किया, जब पीएम मोदी ने उनसे कड़ी मेहनत करते रहने के लिए कहा था. दीप्ति ने कहा, "हमें आपसे मिलने का इंतजार था. मुझे याद है कि आपने साल 2017 में मुझे कहा था कि वही असल खिलाड़ी है, जो अपनी असफलता से सीखे. मेहनत करना मत छोड़ना. इन बातों ने मुझे हमेशा मोटिवेट किया है. जब भी वक्त मिलता है, मैं आपकी स्पीच सुनती हूं. आप बहुत अच्छी तरह से स्थितियों को संभालते हैं. ये मुझे अपने गेम में मदद करता है." यह भी पढ़ें : Bihar Elections 2025 1st Phase Voting: तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी, 20 साल बहुत हुआ; लालू यादव

भारत ने नवी मुंबई में खेले गए खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए. इस पारी में शेफाली वर्मा ने 87 रन की पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 45.3 ओवरों में महज 246 रन पर सिमट गई. इस पारी में दीप्ति शर्मा ने 9.3 ओवरों में 39 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. भारत ने फाइनल मैच 52 रन से अपने नाम किया. दीप्ति शर्मा महिला विश्व कप 2025 में सर्वाधिक 22 विकेट लेकर शीर्ष गेंदबाज रहीं. इसके अलावा, उन्होंने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतकीय पारियां खेलीं.

Share Now

संबंधित खबरें

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, फर्जी Instagram अकाउंट, ChatGPT और मर्डर फिल्में बनीं साजिश का हिस्सा

India Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Semi-Final Match Scorecard: शेफाली वर्मा के तूफानी शतक और गेंदबाजों के कहर से भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से रौंदा, फाइनल में श्रीलंका से होगी टक्कर; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड