PM Kisan 24th Installment Update: पीएम किसान की 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे 2,000 रुपये
किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Farmers' Corner में उपलब्ध Know Your Status विकल्प के जरिए अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. यहां रजिस्ट्रेशन नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर की मदद से e-KYC, भुगतान की स्थिति और पिछली किस्तों का पूरा विवरण देखा जा सकता है. अगर किसी किसान की किस्त अटक गई है या भुगतान लंबित है, तो वह पोर्टल पर उपलब्ध शिकायत निवारण सुविधा का इस्तेमाल कर सकता है.
PM Kisan 24th Installment Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है. 23वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसान 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि पीएम किसान योजना की अगली किस्त को लेकर क्या नया अपडेट सामने आया है और किसानों को किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. PM Kisan Beneficiary List 2026: पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, लाभार्थी सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम
23वीं किस्त से 9.44 करोड़ किसानों को मिला लाभ
केंद्र सरकार ने 20 जून को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी की थी. पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की थी.
अब देशभर के किसान 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि 9 जुलाई तक केंद्र सरकार की ओर से 24वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. योजना के तहत आमतौर पर साल में तीन बार किस्त जारी की जाती है. ऐसे में अगली किस्त आने वाले महीनों में जारी होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि किसानों को केवल सरकार की आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए.
24वीं किस्त पाने के लिए पूरे करें ये जरूरी काम
पीएम किसान योजना की अगली किस्त बिना किसी परेशानी के प्राप्त करने के लिए किसानों को कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी.
e-KYC अनिवार्य है. किसान आधिकारिक पोर्टल पर OTP के जरिए या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर बायोमेट्रिक सत्यापन कराकर e-KYC पूरा कर सकते हैं.
आधार और बैंक खाते की सीडिंग जरूरी है. लाभार्थी का बैंक खाता NPCI मैपर के जरिए आधार से लिंक होना चाहिए, ताकि DBT के माध्यम से राशि सीधे खाते में पहुंच सके.
भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन कराएं. जमीन से जुड़े रिकॉर्ड सही और अपडेट होने चाहिए. गलत या अधूरे रिकॉर्ड की वजह से किस्त अटक सकती है.
फार्मर आईडी बनवाएं. जिन 14 राज्यों में यह अनिवार्य किया गया है, वहां किसानों को एग्रीस्टैक पहल के तहत Farmer ID (किसान पहचान पत्र) बनवाना जरूरी है.
ऐसे चेक करें पीएम किसान लाभार्थी स्टेटस
किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Farmers' Corner में उपलब्ध Know Your Status विकल्प के जरिए अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. यहां रजिस्ट्रेशन नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर की मदद से e-KYC, भुगतान की स्थिति और पिछली किस्तों का पूरा विवरण देखा जा सकता है. अगर किसी किसान की किस्त अटक गई है या भुगतान लंबित है, तो वह पोर्टल पर उपलब्ध शिकायत निवारण सुविधा का इस्तेमाल कर सकता है. इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800-11-5526 पर संपर्क करके या नजदीकी कृषि कार्यालय जाकर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2026 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

