जरुरी जानकारी

PM Internship Scheme 2025: आखिरी मौका! पीएम इंटर्नशिप योजना की अंतिम तिथि बढ़ी, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

PM Internship Scheme 2025 Registration Last Date: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है. इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2025 तक इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.

PM Internship Scheme 2025: आखिरी मौका! पीएम इंटर्नशिप योजना की अंतिम तिथि बढ़ी, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
PM Internship Scheme 2025

PM Internship Scheme 2025 : प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 (PM Internship Scheme) के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है. यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो आपके पास अब आवेदन करने का एक और मौका है. अब इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2025 तक इस योजना में आवेदन कर सकते हैं. इस योजना का उद्देश्य युवाओं को सरकारी कार्यों में इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करना है, ताकि वे सरकारी नीतियों और योजनाओं को समझ सकें और भविष्य में प्रशासनिक कार्यों में अपनी भागीदारी बढ़ा सकें. यह योजना युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है, जिससे वे सरकारी कामकाजी ढांचे को करीब से जान सकते हैं, और अपने करियर के लिए एक मजबूत आधार बना सकते हैं.

पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए आवेदन की कोई फीस नहीं है, सभी छात्रों के लिए आवेदन निःशुल्क है. इस योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को 5,000 रुपये का मासिक वजीफा और 6,000 रुपये का एकमुश्त भुगतान भी मिलेगा. यह इंटर्नशिप युवाओं को सरकारी नीतियों और योजनाओं को समझने का मौका देती है.

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://pminternship.mca.gov.in/login पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख  12 मार्च 2025 थी, अब इसे बढाकर 31 मार्च 2025 कर दिया गया है.

इन सेक्टर में कर सकते हैं इंटर्नशिप

उम्मीदवारों को बैंकिंग, रक्षा, विनिर्माण, शिक्षा, कृषि, सॉफ्टवेयर विकास, तेल, गैस, ऊर्जा, धातु, FMCG, दूरसंचार आदि सहित अलग-अलग फील्ड में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेंगा.

पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए कौन कर सकता है अप्लाई

  • इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • उम्मीदवारो को एसएससी (10वीं) और एचएससी (12वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.
  • यदि अभ्यर्थी के परिवार का कोई सदस्य स्थायी सरकारी नौकरी करता है, तो ऐसे परिवार का अभ्यर्थी इस इंटर्नशिप के लिए पात्र नहीं होगा.
  • सीए, सीएमए, सीएस, एमबीबीएस, बीडीएस, एमबीए व मास्टर डिग्री या हायर एजुकेशन प्राप्त युवा इसके लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे.

पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए कैसे करें आवेदन ?

  • पीएम इंटर्नशिप योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://pminternship.mca.gov.in/login/) पर जाएं.
  • रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें, और एक नया पेज खुलेगा.
  • रजिस्ट्रेशन विवरण भरें और सबमिट पर क्लिक करें.
  • उम्मीदवारों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, पोर्टल द्वारा एक रिज्यूमे तैयार किया जाएगा.
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने प्रेफ़रेंस जैसे स्थान, क्षेत्र, कार्यात्मक भूमिका और योग्यता के आधार पर अधिकतम 5 इंटर्नशिप अवसरों के लिए आवेदन करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट होने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें.
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2025 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).