Nellore Stampede: प्रधानमंत्री ने नेल्लोर हादसे पर जताया शोक, मुआवजे की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में बुधवार को तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू की एक जनसभा में भगदड़ से हुई लोगों की मौत पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की.

PM Narendra Modi (Photo Credit : ANI)

नई दिल्ली, 29 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में बुधवार को तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू की एक जनसभा में भगदड़ से हुई लोगों की मौत पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की. इस हादसे में एक महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए थे. Andhra Shocker: नेल्लोर में शख्स ने 14 साल की बच्ची के चेहरे पर फेंका तेजाब, फिर काटा गला- हिरासत में लिया गया आरोपी.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में हुए हादसे से दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’’

PMO का ट्वीट 

पीएमओ ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये दिये जाएंगे और घायलों को पचास-पचास हजार रुपए दिए जाएंगे. स्थानीय पुलिस के अनुसार लोग बड़ी संख्या में सभास्थल पर पहुंच गये थे और एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करने लगे. इसी से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. नायडू ने इस घटना के तत्काल बाद अपनी सभा रद्द कर दी और मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की.

तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को कहा कि उन्हें उस घटना पर बहुत दुख है. नायडू ने कहा, "यह एक दुखद घटना है. मुझे इसके लिए बहुत खेद है." बुधवार को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के कंदुकुरु में पार्टी नेता नायडू द्वारा आयोजित एक जनसभा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई के बाद टीडीपी के आठ कार्यकर्ताओं की मौत हो गई. घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Share Now

संबंधित खबरें