PM मोदी ने शेयर किया सुबह की दिनचर्या का वीडियो, 7 लोक कल्याण मार्ग पर मोर और देसी नस्ल की छोटी गायों संग समय बिताते दिखें; VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग से अपनी सुबह की दिनचर्या की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर साझा कीं। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के समारोह के लिए निकलने से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में पीएम मोदी मोर और देसी नस्ल की छोटी गायों के साथ स्नेहपूर्ण पल बिताते नजर आए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग से अपनी सुबह की दिनचर्या की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं. स्वतंत्रता दिवस की सुबह लाल किले के समारोह के लिए निकलने से पहले रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में प्रधानमंत्री अपने आवास पर मौजूद मयूर (मोर) और देसी नस्ल की छोटी गायों (मिनीएचर कैटल) के साथ स्नेहपूर्ण पल बिताते नजर आ रहे हैं.

"सुबह दोस्तों को दाना खिलाना दैनिक दिनचर्या का हिस्सा"

प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि हर सुबह अपने इन दोस्तों को दाना और चारा खिलाना उनकी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा है. उन्होंने आगे लिखा कि 15 अगस्त की सुबह शायद इन बेजुबानों को भी आभास हो गया था कि वह जल्दी निकलने वाले हैं, इसलिए वे लाल किला जाने से पहले ही उनसे मिलने आ गए. प्रधानमंत्री ने इस पल को "हमेशा की तरह खास" करार दिया.

PM मोदी ने शेयर किया सुबह की दिनचर्या का वीडियो

मॉर्निंग वॉक के दौरान मोर और गायों के साथ बिताया समय

वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को सुबह की सैर और व्यायाम के दौरान मोरों को दाना खिलाते हुए देखा जा सकता है. इसके अलावा वह अपने आवास के परिसर में पाली गई देसी और मिनीएचर नस्ल की गायों को भी सहलाते और चारा खिलाते दिखे. 7 लोक कल्याण मार्ग के विशाल लॉन में मोर और अन्य पशु-पक्षी नियमित रूप से प्रधानमंत्री के साथ दिखाई देते रहे हैं.

आवास पर पाली गई हैं विशेष नस्ल की गायें

प्रधानमंत्री के सरकारी आवास परिसर में दुर्लभ और भारतीय मूल की नस्ल की गायों का पालन किया जाता है. इनमें आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की प्रसिद्ध पुंगनूर (Punganur) मिनीएचर नस्ल भी शामिल है, जिसे दुनिया की सबसे छोटी कूबड़ वाली गोवंश नस्लों में गिना जाता है. यह वीडियो पीएम मोदी की स्वतंत्रता दिवस के व्यस्त कार्यक्रमों से ठीक पहले की व्यक्तिगत दिनचर्या और प्रकृति-प्रेम की एक झलक पेश करता है.

Share Now