जरुरी जानकारी

'अगर बिल नहीं मिला तो आपका खाना मुफ्त', मार्च तक ट्रेनों में लिखें- पीयूष गोयल

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कैटिरंग सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी जोनल रेलवे को इस संबंध में निर्देश दिये हैं

'अगर बिल नहीं मिला तो आपका खाना मुफ्त', मार्च तक ट्रेनों में लिखें- पीयूष गोयल
रेल मंत्री पीयूष गोयल (Photo Credits: PTI/ANI)

ट्रेनों में इस साल मार्च (Mrach) से खाने के सामानों की दाम सूची सार्वजनिक रूप से लगाई जाएगी और इसके साथ ही लिखा रहेगा ‘कृपया कोई टिप नहीं दें, अगर बिल नहीं मिला तो आपका भोजन मुफ्त है’. रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कैटिरंग सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी जोनल रेलवे (Railway) को इस संबंध में निर्देश दिये हैं. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुरुवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में गोयल ने यह भी निर्देश दिए कि जनवरी 2019 के अंत तक यात्रियों की सुविधा के लिए सभी गैर सुरक्षा शिकायतों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर विकसित किया जाए.

बैठक में मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि वाईफाई कनेक्टिविटी वर्तमान 723 से बढाकर दो हजार स्टेशनों पर की जानी चाहिए. उन्होंने स्टेशनों पर वाईफाई का कार्य जल्द पूरा करने में संभागीय रेलवे मैनेजरों को पुरस्कार का प्रस्ताव दिया. यह भी पढ़ें- विजय माल्या भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित, सरकार अब जब्त कर सकेगी संपत्ति

अधिकारी ने कहा कि मंत्री ने सलाह दी कि 31 मार्च 2019 तक सभी ट्रेनों में कैटरिंग स्टॉफ और टीटीई को स्वाइप व बिल निकालने वाली मशीनों के साथ पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनें वितरित की जानी चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2019 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).