देश

Pind Daan Of PM Modi’s Mother: वाराणसी में पीएम मोदी की मां हीरा बा का हुआ पिंडदान, भाई पंकज ने किया तर्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी और परिवार के अन्य सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट पर अपनी दिवंगत मां हीराबेन और पिता दामोदर दास मोदी के लिए पिंडदान किया.

Pind Daan Of PM Modi’s Mother: वाराणसी में पीएम मोदी की मां हीरा बा का हुआ पिंडदान, भाई पंकज ने किया तर्पण
Pind Daan Of PM Modi’s Mother (Photo Credit: TOI, Twitter)

वाराणसी (उप्र), 7 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी और परिवार के अन्य सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट पर अपनी दिवंगत मां हीराबेन और पिता दामोदर दास मोदी के लिए पिंडदान किया. प्रधानमंत्री की मां का निधन पिछले साल 30 दिसंबर को हुआ था. उनके भाई और परिवार के अन्य सदस्यों ने गंगा तट पर पूजा पूरी की. यह भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: PM मोदी ने दावा किया कि, कर्नाटक में फिर से सत्ता में आएगी भाजपा

हिंदू मान्यता के अनुसार 'पिंडदान' दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने की एक रस्म है. पंडित राजू झा ने पिंडदान में परिवार की सहायता की और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. पंकज मोदी और उनके रिश्तेदारों ने भी गंगा आरती में हिस्सा लिया और उसके बाद विशेष पूजा-अर्चना की.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2023 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).