देश

पटना: विवाह समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में फोटोग्राफर की मौत

बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक विवाह समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में एक फोटोग्राफर की गोली लगने से मौत हो गई.

पटना: विवाह समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में फोटोग्राफर की मौत
फायरिंग में फोटोग्राफर की मौत (Photo Credit- youtube)

पटना:  बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक विवाह समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में एक फोटोग्राफर (Photographer) की गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ब्रह्मपुर गांव के अनिल कुमार की बारात करोड़ीचक गांव निवासी राजेंद्र सिंह (Rajendra Singh) के यहां आई थी. बारातियों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था.

आर्केस्ट्रा के बीच ही कुछ लोग खुशी में फायरिंग करने लगे. इसी क्रम में एक गोली वीडियोग्राफी कर रहे सोनू (21) को जा लगी. घायल अवस्था में उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: पटना: शाहजहांपुर थाना में ट्रक और ऑटो की भिड़ंत, दुर्घटना में हुई 4 की मौत

पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार पांडेय (Sanjay Kumar Pandey) ने शनिवार को बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की रही है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

उल्लेखनीय है बुधवार की रात सहरसा जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र में भी विवाह समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के बीच की गई हर्ष फायरिंग में एक नर्तकी की मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2019 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).