पेट्रोल छह पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता, डीजल के भाव स्थिर

पेट्रोल के दाम में दो दिनों की स्थिरता के बाद शुक्रवार को फिर छह पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है जबकि डीजल के भाव स्थिर रहे. तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को डीजल के दाम बढ़ा दिए थे..

पेट्रोल-डीजल के दाम बढे (Photo Credits: Flickr)

नई दिल्ली: पेट्रोल के दाम में दो दिनों की स्थिरता के बाद शुक्रवार को फिर छह पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है जबकि डीजल के भाव स्थिर रहे. तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को डीजल के दाम बढ़ा दिए थे. उधर, वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी के कारण कच्चे तेल के दाम में फिर नरमी का रुख बना हुआ है.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में शुक्रवार को पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 70.38 रुपये, 72.49 रुपये, 76.02 रुपये और 73.05 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

चारों महानगरों में डीजल के भाव क्रमश: 65.56 रुपये, 67.34 रुपये, 68.65 रुपये और 69.25 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहे. डीजल के दाम में गुरुवार को दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पांच पैसे और चेन्नई में छह पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी.

यह भी पढ़ें: छह दिनों से लगातार कच्चे इंधनों में आई गिरावट, पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर

अंतर्राष्ट्रीय बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर बेंट क्रूड के अप्रैल डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.67 फीसदी की कमजोरी के साथ 61.22 डॉलर बैरल पर कारोबार चल रहा था.

वहीं, न्ययॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के मार्च सौदे में 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 52.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट