देश

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 11 वें दिन भी उछाल जारी, जानिए आज आपके शहर में क्या हैं दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड के आसमान से कहीं नीचे आती नहीं दिख रही है . लगातार 11 वें दिन भी कीमतों में उछाल जारी है. देश की राजधानी में पेट्रोल की कीमतों में 16 और डीजल की कीमतों में 19 पैसे की बढ़ोतरी हुई है.

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 11 वें दिन भी उछाल जारी, जानिए आज आपके शहर में क्या हैं दाम
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढोतरी जारी है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 16 और डीजल की कीमतों में 19 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. इस बढोतरी  के साथ शहर में पेट्रोल की कीमत 79 रुपये 31 पैसे और डीजल की कीमत 71 रुपये 34 पैसे प्रति लीटर की दर पर पहुंच गई है. आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 86 रुपये 72 पैसे प्रति लीटर और डीजल 75 रुपये 74 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 16 पैसे और डीजल की कीमतों  में 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है.

दिल्ली और मुंबई के साथ अन्य दूसरे मेट्रो शहरों कोलकता और चेन्नई में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 82 रुपये 06 पैसे और डीजल की कीमत 74 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर पहुंच गई है. वहीं चेन्नई में आज पेट्रोल की कीमत 82रूपये 30 पैसे प्रति लीटर है.

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुरुग्राम में 79.77 प्रति लीटर, चंडीगढ़ में 76.21 प्रति लीटर, हैदराबाद में 83.92 प्रति लीटर, जयपुर में 82.49 प्रति लीटर और पटना में 85.36 प्रति लीटर है.

गौरतलब है कि भारतीय बाजार में डीजल या पेट्रोल के दाम पर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी आने का असर है. ऐसे में माना जा सकता है कि आने वाले दिनों मे पेट्रोल और डीजल के दाम में और इजाफा होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2018 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).