Petrol-Diesel Price Today: आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर के रेट
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Fuel Price) में आज रविवार को भी 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए हैं.
Petrol and Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Fuel Price) में आज रविवार को भी 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए हैं. 17 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई तो वहीं डीजल की कीमतों में भी 35 पैसे का उछाल आया. इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग से होगी प्रदूषण रहित डिलीवरी, जानिए क्या है शून्य अभियान.
नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.84 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 111.77 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. वहीं, दिल्ली में डीजल अब 94.57 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में डीजल 102.52 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है.
तेल की कीमतों पर नहीं राहत
Prices of petrol and diesel rise by Re 0.35 (at Rs 105.84/litre) and Re 0.35 (at Rs 94.57/litre) respectively in Delhi today
In Mumbai, petrol is priced at Rs 111.77/litre (up by Re 0.34) and diesel costs Rs 102.52/litre (up by Re 0.37) today pic.twitter.com/cNqotF9rqA
— ANI (@ANI) October 17, 2021
कोलकाता में पेट्रोल 106.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.68 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 103.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.92 रुपये प्रति लीटर की कीमत में मिल रहा है.
देश के ज्यादातर हिस्सों में पेट्रोल की कीमत पहले से ही 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर है. ऐसे में लगातार बढ़ते दाम से जनता बेहाल है. तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार विपक्षियों के निशाने पर है.
SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत हर दिन अपडेट की जाती है. आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के कस्टमर RSP स्पेस अपने शहर का RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2021 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

