तेल के बढ़ते दाम ने देश में मचाया कोहराम, जनता हुई बेहाल, पेट्रोल 22 और डीजल 18 पैसे हुआ महंगा
शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे और डीजल की कीमत में 18 पैसे की बढ़ोतरी की. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसी के साथ एक लीटर पेट्रोल 83 रुपये 22 पैसे प्रति लीटर और डीजल 74 रुपये 42 पैसे प्रति लीटर की दर पर पहुंच गया है.
नई दिल्ली: तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे और डीजल की कीमत में 18 पैसे की बढ़ोतरी की. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसी के साथ एक लीटर पेट्रोल 83.22 रुपये/लीटर और डीजल 74 .42 रुपये/लीटर की दर पर पहुंच गया है. गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 83 रुपये/लीटर था.
वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 90.57 रुपये/लीटर और डीजल की कीमत 79 रुपये/लीटर है. मुंबई में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 90.35 रुपये/लीटर थी. देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा महाराष्ट्र में तेल के दाम सबसे अधिक हैं. परभणी में एक लीटर पेट्रोल 92.31 रुपये/लीटर की दर से बिक रहा है.
Visuals from a petrol pump in Delhi. Petrol & Diesel prices in Delhi today are Rs 83.22 per litre & Rs 74.42 per litre, respectively. pic.twitter.com/OZk4mCSmpj
— ANI (@ANI) September 28, 2018
Maharashtra: Visuals from a petrol pump in #Mumbai. Petrol & Diesel prices in Mumbai today are Rs 90.57 per litre & Rs 79.01 per litre, respectively. pic.twitter.com/liL8zD5ZDM
— ANI (@ANI) September 28, 2018
दिल्ली और मुंबई के अलावा अन्य मेट्रो सिटिज में भी पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हुआ. कोलकाता में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 84.82 रुपये/लीटर है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 86.30 रुपये/लीटर है.
देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुरुग्राम में 83.36 रुपये/लीटर, चंडीगढ़ में 79.89 रुपये/लीटर, हैदराबाद में 87.99 रुपये/लीटर, जयपुर में 83.72 रुपये/लीटर और पटना में 89.15 रुपये/लीटर है. बता दें कि तेल की कीमत सबसे कम पोर्ट ब्लेयर में है. यहां एक लीटर पेट्रोल 71 .58 रुपये/लीटर है.
ऐसे जाने दाम
यदि आप अपने शहर में तेल की कीमत जानना चाहते हैं तो iocl.com पर जा सकते हैं. या फिर शहरों के कोड दिए गए हैं. जिन्हें 92249 या 92249 पर मेसेज कर अपने मोबाइल पर देख सकते हैं.
गौरतलब है कि ईंधन की कीमतों में 1 अगस्त से ही तेजी दर्ज की जा रही है, जिसका मुख्य कारण डॉलर की तुलना में रुपये में आई गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी है. कच्चे तेल की खरीद डॉलर में की जाती है और डॉलर के मुकाबले रुपये के गिरने से इसकी खरीद महंगी हो जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2018 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

