देश

आज फिर तेल की कीमतें बढ़ी, पेट्रोल 35 पैसे और डीजल 24 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा

शनिवार को पेट्रोल के दामों में 35 पैसे और डीजल के दामों में 24 पैसे का इजाफा हुआ. इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 81 रुपये 63 पैसे और डीजल की कीमत 73 रुपये 54 पैसे हो गई. शुक्रवार

आज फिर तेल की कीमतें बढ़ी, पेट्रोल 35 पैसे और डीजल 24 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शनिवार को भी हुई बढ़ोतरी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है. शनिवार को पेट्रोल के दामों में 35 पैसे और डीजल के दामों में 24 पैसे का इजाफा हुआ. इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 81 रुपये 63 पैसे और डीजल की कीमत 73 रुपये 54 पैसे हो गई. शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 81 रुपये 28 पैसे थी.

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 34 पैसे और डीजल की कीमतों में 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई. इसी के साथ शहर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 89 रुपये 1 पैसे और डीजल की  कीमत 78 रुपये सात पैसे प्रति लीटर हो गई है.

दिल्ली और मुंबई के साथ अन्य दूसरे मेट्रो शहरों कोलकता और चेन्नई में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. कोलकाता में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 83 रुपये 14 पैसे प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84 रूपये 49 पैसे प्रति लीटर है.

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुरुग्राम में 81 रूपये 88 पैसे प्रति लीटर, चंडीगढ़ में 78 रूपये 25 पैसे प्रति लीटर, हैदराबाद में 86 रूपये 18 पैसे प्रति लीटर, जयपुर में 81 रूपये 46 पैसे प्रति लीटर और पटना में 87 रूपये 67 पैसे प्रति लीटर है. यह भी पढ़ें- जल्दी करें! ऐसे आपकों पेट्रोल और डीजल पर मिल सकती है 40 रुपये की छूट

पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये की घटती कीमत को लेकर सरकार जल्द ही कुछ निर्णय लेने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अर्थव्यवस्था पर बैठक बुलाई है. इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली भी शामिल होंगे और भी कुछ कैबिनेट मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है.

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पे विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रहा है. विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर टैक्स कम करे और इसे जीएसटी के दायरे में लाए. यह भी पढ़ें-पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम और कमजोर होते रुपये से बिगड़ेगा आपके घर का बजट, ये चीजें हो सकती हैं महंगी

हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखी गई बावजूद इसके पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वक्त में भारतीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी और आसमान छूने वाली हैं. जिसका मुख्य कारण रुपये में गिरावट है. दरअसल, तेल कंपनियां डॉलर में तेल का भुगतान करती हैं, और इसी कारण उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों को बढ़ाना पड़ रहा है.  यह भी पढ़ें- पेट्रोल और डीजल के दामों पर बीजेपी सांसद ने अपनी ही सरकार को घेरा, कहा- दामों को इतना न बढाएं कि जनता विद्रोह पर उतर आए

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2018 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).