Petrol Diesel Price Today: छठे दिन घटे डीजल के दाम, पेट्रोल की महंगाई पर लगा विराम
डीजल (Diesel) के दाम में मंगलवार को लगातार छठे दिन राहत मिलने का सिलसिला जारी रहा और पेट्रोल (Petrol) के दाम में लगातार हो रही वृद्धि पर भी विराम लग गया...
नई दिल्ली: डीजल (Diesel) के दाम में मंगलवार को लगातार छठे दिन राहत मिलने का सिलसिला जारी रहा और पेट्रोल (Petrol) के दाम में लगातार हो रही वृद्धि पर भी विराम लग गया. तेल विपणन कंपनियों ने लगातार पांच दिन की वृद्धि के बाद मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया.
हालांकि डीजल के दाम में कटौती जारी रही. दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम में 11 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई.
यह भी पढ़ें : लगातार 5वें दिन लुढ़का डीजल का दाम, पेट्रोल में हुई 37 पैसे की बढ़त
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम यथावत क्रमश: 72.78 रुपये, 74.86 रुपये, 78.40 रुपये और 75.59 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए. चारों महानगरों में डीजल की कीमतें घटकर क्रमश: 66.80 रुपये और 68.59 रुपये प्रति लीटर, 69.97 रुपये और 70.59 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2019 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

