देश

लगातार तीसरे दिन बढे पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 75 के पार

आईओसी द्वारा परिवहन ईंधन के लिए परिवर्तनीय मूल्य निर्धारण प्रणाली पर लगी 19 दिनों की रोक को सोमवार को हटाने के बाद लगातार तीसरे दिन ईंधन के दाम बढ़े हैं.

लगातार तीसरे दिन बढे पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में  पेट्रोल 75 के पार
(Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली: देश में बुधवार को पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि जारी रही और राष्ट्रीय राजधानी में यह कीमत 75 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर गई.  दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 75.10 रुपये प्रति लीटर हो गई है.  यह सितंबर 2013 में 76.06 रुपये प्रति लीटर के बाद अधिकतम स्तर पर है.

इंडियन ऑयल कॉर्परेशन की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों में दर्शाया गया है कि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमतें कई सालों के सबसे अधिकतम स्तर क्रमश: 77.79 रुपये, 82.94 रुपये और 77.93 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई हैं.

पेट्रोल के दामों में पिछली वृद्धि के मुताबिक, कोलकाता (अगस्त 2014) में 78.03 रुपये, मुंबई (सितंबर 2013) में 83.62 रुपये और चेन्नई (सितंबर 2013) में 79.55 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई थीं.

इसी तरह बुधवार को डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में डीजल क्रमश: 66.57, 69.11, 70.88 और 70.25 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

आईओसी द्वारा परिवहन ईंधन के लिए परिवर्तनीय मूल्य निर्धारण प्रणाली पर लगी 19 दिनों की रोक को सोमवार को हटाने के बाद लगातार तीसरे दिन ईंधन के दाम बढ़े हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2018 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).