पेट्रोल और डीजल के दाम में 5वें दिन भी वृद्धि जारी, जानिए इन प्रमुख शहरों के रेट
पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में वृद्धि का सिलसिला पांचवें दिन जारी रहा. तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के भाव में दिल्ली और कोलकाता (Kolkata) में 15 पैसे, जबकि मुंबई (Mumbai) में 14 पैसे और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की.
नई दिल्ली: पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में वृद्धि का सिलसिला पांचवें दिन जारी रहा. तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के भाव में दिल्ली और कोलकाता (Kolkata) में 15 पैसे, जबकि मुंबई (Mumbai) में 14 पैसे और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की. वहीं, डीजल फिर दिल्ली और कोलकाता में 16 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है.
पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस साल की नई ऊंचाइयों पर हैं. पांच दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 57 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि डीजल के दाम में 63 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है.
यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Today: फिर शुरू हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला, जानिए इन प्रमुख शहरों के रेट
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.57 रुपये, 73.67 रुपये, 77.20 रुपये और 74.32 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल की कीमतें भी बढ़कर क्रमश: 66.80 रुपये और 68.59 रुपये प्रति लीटर, 69.97 रुपये और 70.59 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2019 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

