देश

Petrol and Diesel Price: आज पेट्रोल और डीजल के दामों में नहीं हुआ इजाफा, आम जनता को मिली राहत

पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि पर रविवार को एक बार फिर विराम लग गया है. तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया.

Petrol and Diesel Price: आज पेट्रोल और डीजल के दामों में नहीं हुआ इजाफा, आम जनता को मिली राहत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- Wikimedia Commons)

नई दिल्ली, 24 जनवरी : पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि पर रविवार को एक बार फिर विराम लग गया है. तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया. इससे पहले लगातार दो दिनों की वृद्धि के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो गया. देश के अन्य शहरों में भी पेट्रोल का भाव सर्वाधिक उंचे स्तर पर है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव बिना किसी बदलाव के क्रमश: 85.70 रुपये, 87.11 रुपये, 92.28 रुपये और 88.29 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है.

डीजल की कीमतें भी पूर्ववत दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 75.88 रुपये, 79.48 रुपये, 82.66 रुपये और 81.14 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई हैं. तेल विपणन कंपनियों ने एक दिन पहले शनिवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 25 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 24 पैसे जबकि चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की थी. वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे, मुंबई में 26 पैसे और चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है. यह भी पढ़ें : Petrol and Diesel Price Today: पेट्रोल का भाव नई उंचाई पर, मुंबई में 92 रुपये प्रति लीटर के पार

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का मार्च डिलीवरी अनुबंध शुक्रवार को बीते सत्र से 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 55.09 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का मार्च अनुबंध भी सप्ताह के आखिरी सत्र में बीते सत्र से 2.15 फीसदी की गिरावट के साथ 51.99 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2021 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).