पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर उछाल, जानें आपके शहर का रेट

पेट्रोल के दाम में मंगलवार को लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा. डीजल के दाम में भी लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई.....

पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट जारी (Photo Credits: PTI)

दिल्ली: पेट्रोल के दाम में मंगलवार को लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा. डीजल के दाम में भी लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई. हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में नरमी का रुख बना हुआ है. जानकारों की मानें तो अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार बढ़ने से कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है जोकि आगे भी बना रह सकता है. तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे जबकि मुंबई (Mumbai) में नौ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की.

वहीं, डीजल की कीमतों में दिल्ली (Delhi), कोलकाता (Kolkata) और चेन्नई (Chennai) में सात पैसे, जबकि मुंबई में आठ पैसे की बढ़ोतरी की गई. इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 70.63 रुपये, 72.71 रुपये, 76.25 रुपये और 73.29 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. चारों महानगरों के पेट्रोल पंप स्टेशनों पर डीजल क्रमश: 64.54 रुपये, 66.30 रुपये, 67.55 रुपये और 68.14 रुपये प्रति लीटर के भाव मिल रहा है.

ब्रेंट क्रूड का फरवरी डिलीवरी वायदा सौदा मंगलवार को आईसीई पर पिछले सत्र के मुकाबले 1.22 फीसदी की कमजोरी के साथ 58.88 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था. वहीं, नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई का फरवरी डिलीवरी अनुबंध 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 49.56 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था.

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 से पहले देश में खुलेंगे 56000 नए पेट्रोल पंप, केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी

एंजेल ब्रोकिंग हाउस (Angel Brooking House) के ऊर्जा विशेषज्ञ अनुज गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि अमेरिका में कच्चे तेल के उत्पादन में बढ़ोतरी से लगातार तेल के भंडार में इजाफा हो रहा है जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है. उन्होंने कहा कि तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक द्वारा पिछले दिनों कच्चे तेल की आपूर्ति में कटौती करने के फैसले से कीमतों में इजाफा होने की संभावना कम है क्योंकि आपूर्ति के मुकाबले मांग कमजोर है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट