देश

Petrol and Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम

पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 17 पैसे, कोलकाता में 16 पैसे, मुंबई में 17 पैसे और चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 72.84रुपये, 76.41 रुपये, 79.42 रुपये और 78.24 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

Petrol and Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- Wikimedia Commons)

नई दिल्ली, 3 दिसंबर: पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 17 पैसे, कोलकाता में 16 पैसे, मुंबई में 17 पैसे और चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है. वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 19 पैसे प्रति लीटर जबकि मुंबई में 20 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 82.66 रुपये, 84.18 रुपये, 89.33 रुपये और 85.59 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 72.84रुपये, 76.41 रुपये, 79.42 रुपये और 78.24 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. इस महीने दिसंबर में लगातार दो दिनों की वृद्धि के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 32 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है जबकि डीजल के दाम में 42 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है.

यह भी पढ़ें: Petrol and Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, कच्चे तेल में भाव बढ़ने के आसार; जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के फरवरी डिलीवरी वायदा अनुबंध में गुरुवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 48.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. जबकि न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के जनवरी डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.11 फीसदी की कमजोरी के साथ 45.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2020 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).