Petrol-Diesel Price: लगातार पांचवें दिन बढ़े दाम पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
पेट्रोल के दाम में सोमवार को लगातार पांचवें दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम फिर 13 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है. कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है.
नई दिल्ली, 24 अगस्त : पेट्रोल के दाम में सोमवार को लगातार पांचवें दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम फिर 13 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है. कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तकरीबन स्थिरता बनी हुई है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत सोमवार को बढ़कर क्रमश: 81.62 रुपये, 83.13 रुपये, 88.28 रुपये और 84.64 रुपये प्रति लीटर हो गया.
हालांकि, चारों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 73.56 रुपये, 77.06 रुपये, 80.11 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है. तेल विपणन कंपनियों ने लगातार नौ दिनों में सिर्फ एक दिन को छोड़ बाकी आठ दिन पेट्रोल के दाम में वृद्धि की है और इन आठ दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.19 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है.
यह भी पढ़ें: Petrol and Diesel Price: विमान ईंधन तीन प्रतिशत महंगा, डीजल-पेट्रोल और रसोईं गैस की कीमत में बदलाव नहीं
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के अक्टूबर डिलीवरी अनुबंध में सोमवार पिछले सत्र से 0.04 फीसदी की कमजोरी के साथ 44.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. वहीं, अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में बीते सत्र से 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 42.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2020 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

