Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल 13 और डीजल 12 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम

पेट्रोल और डीजल के दाम एक दिन के विराम के बाद शनिवार को फिर घट गए. तेल विपणन कंपनियों ने देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 11 से 13 पैसे जबकि डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है.

Representational Image | (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 12 सितम्बर: पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) के दाम एक दिन के विराम के बाद शनिवार को फिर घट गए. तेल विपणन कंपनियों ने देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 11 से 13 पैसे जबकि डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते सत्र में गिरावट के बाद बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड 40 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बंद हुआ. कच्चे तेल में नरमी से पेट्रोल और डीजल के दाम में और गिरावट की संभावना बनी हुई है.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के की कीमतें घटकर क्रमश: 81.86 रुपये, 83.36 रुपये, 88.51 रुपये और 84.85 रुपये प्रति लीटर पर आ गई हैं. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल शनिवार को 13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया जबकि चेन्नई में दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई जबकि चारों महानगरों में डीजल 12 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है.

यह भी पढ़ें: Petrol and Diesel Price Today: एक दिन के अंतराल के बाद फिर सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल का दाम, जानें आपके शहर का क्या है हाल

डीजल की कीमतें चारों महानगरों में घटकर 72.93 रुपये, 76.43 रुपये, 79.45 रुपये और 78.26 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड का नवंबर डिलीवरी अनुबंध शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.65 फीसदी की कमजोरी के साथ 39.80 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ.

वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध पिछले सत्र के मुकाबले 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 37.38 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ.

Share Now