देश

Petrol and Diesel Price 8th June : पेट्रोल और डीजल की कीमत में तीसरे दिन गिरावट दर्ज, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम

पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती का सिलसिला लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 22 पैसे जबकि चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है.

Petrol and Diesel Price 8th June : पेट्रोल और डीजल की कीमत में तीसरे दिन गिरावट दर्ज, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम
फ्यूल (Photo Credit- Pixabay)

Petrol and Diesel Price 8th June : पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में कटौती का सिलसिला लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली, मुंबई (Mumbai) और कोलकाता (Kolakat) में 22 पैसे जबकि चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है. वहीं, डीजल के भाव दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई दोनों महानगरों में 27 पैसे घट गए हैं.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 70.72 रुपये, 72.97 रुपये, 76.41 रुपये और 73.47 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. डीजल के दाम भी चारों महानगरों में घटकर क्रमश: 64.65 रुपये, 66.57, 67.79 रुपये और 68.39 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2019 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).