देश

Petrol and Diesel Price 2nd May: पेट्रोल और डीजल के दाम में आई गिरावट, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल छह पैसे जबकि कोलकाता में सात पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है...

Petrol and Diesel Price 2nd May: पेट्रोल और डीजल के दाम में आई गिरावट, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
पेट्रोल-डीजल (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली:  पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल छह पैसे जबकि कोलकाता में सात पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है. वहीं, डीजल के भाव दिल्ली और चेन्नई में पांच पैसे जबकि कोलकाता और मुंबई में छह पैसे प्रति लीटर घट गए हैं. पेट्रोल और डीजल के भाव घटने से आम उपभोक्ताओं को जरूर राहत मिलेगी क्योंकि एक दिन पहले तेल व गैस विपणन कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर, विमान तेल व कैरोसीन के दाम बढ़ाकर उन्हें झटका दिया था. बुधवार को हालांकि पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया था.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 73.07 रुपये, 75.08 रुपये, 78.64 रुपये और 75.84 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 66.66 रुपये, 68.39 रुपये, 69.77 रुपये और 70.39 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: Petrol and Diesel Price 1st May: पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अब छह रुपये महंगा हो गया है, वहीं सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में भी थोड़ी वृद्धि की गई है. सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम दिल्ली और चेन्नई में 28 पैसे, जबकि कोलकाता और मुंबई में 29 पैसे प्रति सिलेंडर बढ़ गए हैं. नई दर एक मई से लागू है.

सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम दिल्ली में 496.14 रुपये, कोलकाता में 499.29 रुपये, मुंबई में 493.86 रुपये और चेन्नई में 484.02 रुपये हो गया है. बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का भाव दिल्ली में 712.50 रुपये, कोलकाता में 738.50 रुपये, मुंबई में 684.50 रुपये और चेन्नई में 728 रुपये हो गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2019 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).