Petrol and Diesel Price 2nd August: पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट, डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने शहरों के रेट्स
पेट्रोल के दाम शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन घट गए जबकि डीजल के भाव में लगातार तीसरे दिन स्थिरता बनी रही. पेट्रोल 17 पैसे लीटर सस्ता हो गया है. ब्रेंट क्रूड में करीब पांच डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के भाव में शुक्रवार को दिल्ली में 11 पैसे, कोलकाता में सात पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर की कटौती की.
Petrol and Diesel Price 2nd August : पेट्रोल के दाम शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन घट गए जबकि डीजल के भाव में लगातार तीसरे दिन स्थिरता बनी रही. देश की राजधानी दिल्ली में इन दो दिनों में पेट्रोल 17 पैसे लीटर सस्ता हो गया है. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के भाव में शुक्रवार को दिल्ली में 11 पैसे, कोलकाता में सात पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर की कटौती की.
उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बीते सत्र में कच्चे तेल के भाव में छह फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई जिससे ब्रेंट क्रूड का भाव 65 डॉलर प्रति बैरल से लुढ़क कर 60 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है. ब्रेंट क्रूड में करीब पांच डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.69 रुपये, 75.37 रुपये, 78.34 रुपये और 75.52 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम भी पूवर्वत क्रमश: 66 रुपये, 68.19 रुपये और 69.17 रुपये और 69.71 रुपये प्रति लीटर बन हुए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2019 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

